फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   program

बिहू व राई नृत्य होगा लोकरंग का मुख्य आकर्षण

Thu, 08 Apr 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
program
कोरोना के चलते केवल एक ही विदेशी कलाकार आ रहे हैं कार्यक्रम में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। फाजिलनगर क्षेत्र के जोगिया जनूबी पट्टी गांव में होने वाले लोकरंग महोत्सव में इस बार असम का बिहू नृत्य और बुंदेलखंड का राई नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में इस बार केवल एक ही विदेशी कलाकार केम चंदलाल ही आएंगे। भोजपुरी गायक केम चंदलाल के पूर्वज पांच पीढ़ी पहले गिरमिटिया मजदूर के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर गए थे।
लोक रंग सांस्कृतिक समिति की तरफ से जोगिया जनूबी पट्टी गांव में हर साल लोकरंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया था। इस बार 10 व 11 अप्रैल को दो दिवसीय आयोजन होना है। इसकी अनुमति भी मिल गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर एक होटल में कार्यक्रम में आयोजक वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष चंद्र कुशवाहा व वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में तीन विदेशी मेहमान कलाकार आने थे, कोरोना संक्रमण के चलते राग्गा मैन्नो व राजमोहन का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर से केम चंदलाल इस कार्यक्रम में आ रहे हैं। वे दक्षिण अफ्रीका में भोजपुरी गीत गाते हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण असम का बिहू नृत्य व बुंदेलखंड का राई नृत्य होगा। इसके अलावा राजस्थान के जैसलमेर से आ रहे कलाकार राजस्थानी नृत्य भी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन 10 अप्रैल की रात में साढ़े आठ बजे पत्रिका के लोकार्पण से होगा। समापन दूसरी रात पौने दो बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed