{"_id":"57aa20c24f1c1bb661ee57e5","slug":"program-in-honour-of-freedom-fighter-and-shahid","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों-सेनानियों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों-सेनानियों का होगा सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
बैठक हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही की अगुवाई में पुरानी फाजिलनगर रोड स्कूल एक विद्यालय में हुई। इसमें तिरंगा यात्रा, परिवर्तन यात्रा, नव मतदाता पंजीकरण व युवा सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि आजादी के 70वें वर्षगांठ पर 23 अगस्त तक विशेष अभियान चलेगा। याद करो कुर्बानी की थीम पर ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
15 अगस्त तक शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जन्म स्थल और उनके घरों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा। उनके परिवारीजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसी कड़ी में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और मशाल जुलूस निकाले जाने की योजना है। इसके अलावा 16 से 25 अगस्त तक मंडल और बूथ स्तर तक तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। इसका समापन 23 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक को जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को संबोधित किया। संचालन जिला मीडिया प्रभारी मारकंडेय शाही ने किया। इस मौके भाजपा विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, दुर्गेश राय, जिला महामंत्री राणा प्रताप राव, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, राधेश्याम पांडेय, विवेकानंद पांडेय, आरती सिंह, धनंजय सिंह, श्रीकांत मिश्र, संजीव दीक्षित, छेदी शर्मा, अमित पांडेय आदि मौजूद थे।