फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   procession taken out

Kushinagar News: श्री बुढि़या माई मंदिर से निकाली शोभायात्रा

Thu, 30 Mar 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
procession taken out
पडरौना नगर के बेलवाचुंगी से नगर भ्रमण के लिए निकली श्री बुढियां माई की शोभायात्रा में शामिल लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। शहर के गुदरी बाजार स्थित श्री बुढि़या माई मंदिर सेवा समिति की ओर से बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रद्धालु पडरौना शहर के बेलवा चुंगी स्थित भारतीय शिवाला मंदिर परिसर में एकत्र हुए। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद बुढि़या माई की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े और ढोल के साथ तिलक चौक, मेन बाजार रोड होते हुए नगर भ्रमण करते हुए निकली। इस शोभा यात्रा को जगह-जगह रोककर श्रद्धालुओं ने बुढि़या माई की पूजा की और आरती उतारी। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। पूरे शहर के भ्रमण के बाद शोभा यात्रा गुदरी बाजार स्थित बुढि़या माई मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में मंदिर के व्यवस्थापक धर्मनाथ केसरी, राजेश चौरसिया, शिवजी जायसवाल, अशोक केसरवानी, सुरेश मद्धेशिया, सुनील मोदनवाल, धीरज मोदनवाल, मुकेश मोदनवाल, हृदयनाथ केसरी, दीनानाथ केसरवानी, विष्णु गौड़, रमेश जायसवाल, भोली चौरसिया, संतोष वर्मा, प्रेम रौनियार, मोहन यादव, कन्हैया चौरसिया, धीरज जायसवाल, संजय जायसवाल, सुनील मद्धेशिया, शिवनाथ जायसवाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed