फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Procession Held on Emperor Ashoka's Birth Anniversary

Kushinagar News: सम्राट अशोक की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Mon, 30 Mar 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Procession Held on Emperor Ashoka's Birth Anniversary
महुई गांव में सम्राट अशोक के जयंती  पर शोभायात्रा निकालते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के गांव महुई में रविवार को अखिल भारतीय बाबा साहब डॉ. अंबेडकर समाज सुधार समिति की तरफ से सम्राट अशोक की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

महुई गांव के पंचायत भवन से निकली शोभायात्रा भलुही, भलुहा, पिपरटोलवा गांव से चलकर पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र गौतम ने कहा कि सम्राट अशोक ने समाज में सामाजिक बदलाव के लिए काम किया। अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए हमारे समाज को एक नई दिशा दी। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अयोध्या भाई ने कहा कि सामाजिक समानता और अधिकार के लिए सम्राट चक्रवर्ती अशोक का योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहरलाल गौतम ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान उधम सिंह, अमर नाथ यादव, लहरी निषाद, जगदीश प्रसाद, प्रमोद रंजन, रामेश्वर लाल गौतम, सवरु प्रसाद, विकास कुमार भारती, उमेश गौतम, ओमप्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा निकाल कर मनाई सम्राट अशोक की जयंती
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के केशव पट्टी गांव में रविवार को सम्राट अशोक की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

केशव पट्टी से निकली शोभा यात्रा नेबुआ, नौरंगिया, कोटवा, ढोलहा, सेखुई, बिहारी छपरा, क्रांति चौराहा, कुर्मी पट्टी, भूमिहारी पट्टी, खानुछपरा, पकड़ियार और खैरटिया पहुंची। जहां सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक महान ने अपने जीवन में अहिंसा और शांति के मार्ग को अपनाकर विश्व को नई दिशा दी। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने समाज को एकता, भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया। लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान अनिल कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, महेंद्र, मनीष, एसके कुशवाहा, बबलू, योगेंद्र, सुरेंद्र, मोहन, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed