फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Problems Heard at the Village Gathering; Assurance of Resolution Received

Kushinagar News: चौपाल में सुनी समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन

Sat, 25 Apr 2026 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Apr 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Problems Heard at the Village Gathering; Assurance of Resolution Received
खुनुवां। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के बभनी एवं लुचुईयां में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। चौपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा और विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांव में सफाई बनाए रखने के संदेश भी दिए गए।
विज्ञापन

बभनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने ग्रामीणों को बैंकिंग और बीमा सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार व मसाला पाउडर जैसे लघु गृह उद्योगों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना सहायता योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिव अजय भारतीया, बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ल, डॉ. पवन मिश्र, सचिव रामस्वरूप गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के बीरेंद्र प्रताप पुरी, दुर्गेश यादव, राजस्व निरीक्षक अरविंद चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed