फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   problams12

कहीं टूटी सड़क तो कहीं कूड़े ने बढ़ाई मुसीबत, बिजली कटौती से सांसत

Mon, 25 Jul 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
problams12
कहीं टूटी सड़क तो कहीं कूड़े ने बढ़ाई मुसीबत, बिजली कटौती से सांसत
विज्ञापन

- बारिश होने पर रेलवे मार्ग पर गड्ढों में जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कत
- समय से कूड़ा नहीं उठाती नगर पालिका परिषद की गाड़ियां, दुर्गंध से जीना हुआ मुहाल
- रात में बिजली कटौती से पूरी नहीं हो रही नींद, दिन में भी है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर में समस्याओं से जनता जूझ रही है। रात में बार-बार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की रात की नींद छीन ली है। बिजली के अभाव में उमसभरी गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है। उधर, बारिश होने से खस्ताहाल सड़कों के गड्ढों में पानी भर जा रहा है। इससे आवागमन में लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ वाहन चालकों को भी दिक्कत हो रही है। वहीं, नगर में इधर-उधर फेंके गए कूड़े से उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नगर के विभिन्न जगहों पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। सफाईकर्मी वार्ड से कूड़ा निकालकर सड़क किनारे फेंक देते हैं। इससे राह चलते लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है।
-------
देर से पहुंचती हैं कूड़ा उठानी वाली गाड़ियां
नगर में साफ-सफाई तो रोज होती है, लेकिन सफाईकर्मी कूड़ा निकालकर सड़कों पर जगह-जगह छोड़ देते हैं। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां देर से पहुंचती हैं। इस वजह से सुबह 11 बजे तक सड़कों पर कूड़ा पड़ा रहता है। इससे स्कूल, ऑफिस और अन्य कामों से निकलने वाले लोगों को परेशानी होती है। सुबह-सुबह लोगों को नाक दबाकर आगे बढ़ना पड़ता है। पडरौना नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं। दो सौ सफाईकर्मी अलग-अलग मोहल्लों में रोजाना पहुंचते हैं। लेकिन सफाई करने के बाद वह कूड़े का ढेर ठेले पर लादकर जगह-जगह सड़क किनारे फेंक देते हैं। रविवार को नगर के कसेरा टोली, अंबे चौक, बाइपास सड़क, रामकोला मार्ग पर बैंक के सामने सुबह 11 बजे तक कूड़ा नहीं उठा था, जिससे लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन

वर्जन
सफाई के बाद सुबह नौ बजे तक मोहल्लों से कूड़ा उठ जाना चाहिए। समय से कूड़ा न उठाने की शिकायत मिली है। गाड़ियां समय से क्यों नहीं पहुंच रही हैं। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतराम सरोज, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका पडरौना
--------
सड़क टूटने पर बरसात में राहगीर हो रहे परेशान
बरसात में टूटी सड़कें नगर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सड़कों पर जलभराव है। सबसे ज्यादा परेशानी रेलवे स्टेशन रोड से गुजरने वाले लोगों को हो रही है। कोतवाली के सामने से सड़क रेलवे स्टेशन होते हुए लुनिया पट्टी मोहल्ले तक जाती है। इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने से काफी परेशानी हो रही है। इस रोड पर एक पीजी और एक इंटर कॉलेज स्थित है, जिसके छात्र-छात्राओं की आवाजाही होती है। ट्रेन से आवागमन करने वाले लोगों के लिए भी यह महत्वपूर्ण सड़क है। इस रोड की हालत ऐसी हो गई कि पानी भरने की वजह से दिन में लोग बचकर निकल जाते हैं। लेकिन रात में अक्सर लोग गिरते रहते हैं। रेलवे स्टेशन की महत्वपूर्ण सड़क होने के बावजूद मरम्मत न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्जन
सड़क के खराब होने की जानकारी मिली है। जल्द ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी। ताकि रेलवे स्टेशन रोड पर आने-जाने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो।
अशोक कुमार, डिविजनल पीआरओ, वाराणसी मंडल
बिजली कटौती से परेशानी
नगर में बिजली की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। रात में हर आधे घंटे के बाद होने वाली बिजली कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। रात में बिजली कटने का असर सुबह की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। शनिवार रात करीब हर आधे घंटे पर बिजली कटी। इतना ही नहीं, जो बिजली मिल रही है, लो वोल्टेज होने की वजह से पंखे धीरे चल रहे हैं। नगर के कसेरा टोली, बेलवा चुंगी, रामकोला रोड, मुन्ना कॉलोनी, छावनी, तिलक रोड और बावली चौक सहित अन्य जगहों पर शनिवार रात बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि रात में कभी आधे घंटे तो कभी एक घंटे के बाद बिजली कटती रही। लो वोल्टेज और हाई वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
वर्जन
नगर में बिजली व्यवस्था सुधारने का काम चल रहा है। उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली की सप्लाई दी जा रही है। ओवरलोडिंग की वजह से कभी-कभी समस्या आ रही है। इसे दूर करने की कोशिश जारी है।
जयशंकर राय, एक्सईएन, बिजली निगम ं
नगर पालिका के पास सफाईकर्मियों की फौज है। इसके बावजूद भी समय से कूड़ा नहीं उठता है। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। सुबह आठ बजे तक ही कूड़ा उठ जाना चाहिए।
रामलखन यादव, राहगीर
-------
सफाईकर्मी लापरवाही करते हैं। समय से कूड़ा उठाना चाहिए। नगर पालिका की गाड़ियां कूड़ा उठाने के लिए तब पहुंचती हैं, जब सड़कों पर लोगों की भीड़ हो जाती है।
जदूनी जायसवाल, नौका टोला
-------
बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। दिन में लोग व्यस्त रहते हैं। इसलिए बिजली कटने का ज्यादा असर नहीं होता। लेकिन रात में बिजली न मिलने से काफी परेशान होती है। रात में बिजली कटती है।

चंद्रिका प्रसाद, रामकोला रोड
खस्ताहाल सड़क की वजह से ट्रेन पकड़ने में मुश्किल होती है। सड़क पर जलभराव होने से बाइक सवार अक्सर गिरते हैं। चार पहिया गाड़ियों के गुजरने पर लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। इसकी मरम्मत जरूरी है।
आशुतोष कुमार, तिलक चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed