फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Private aviation company took the initiative...hope to start domestic flights

Kushinagar News: निजी विमानन कंपनी ने की पहल...घरेलू उड़ान शुरू होने की उम्मीद

Thu, 25 Apr 2024 06:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Apr 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Private aviation company took the initiative...hope to start domestic flights
कसया। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निजी विमानन कंपनी घरेलू उड़ान शुरू करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, एयरपोर्ट अथॉरिटी अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जेट विंग्स एयरलाइंस कुशीनगर एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान चलाने के लिए प्रयास कर रही है। यह एयरलाइंस रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित अन्य प्रमुख शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। अनुमोदन मिलते ही अपने प्लान को जारी कर उड़ान शुरू कर सकती हैं। इस प्रक्रिया में दो से तीन महीने लग सकते हैं।
विज्ञापन

एयरलाइन को अभी एक्शन प्लान और एयर क्राफ्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी को देना होगा। पास होने के बाद एक्शन प्लान के मुताबिक ही निर्णय लिया जाएगा। कंपनी की ओर की औपचारिक जायजा लिया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी जल्द यहां से उड़ान का शेड्यूल जारी कर सकती है। जेट विंग्स एयरलाइंस प्रमुख नगरों से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की ओर से घरेलू हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुवाहाटी स्थित जेट विंग्स एयरवेज ने वेबसाइट पर बताया है कि उसे पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में 12 क्षेत्रों में उड़ान सेवा की मंजूरी मिल गई है। भारतीय विमानन क्षेत्र में नवीनतम प्रवेशकर्ता क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस)- उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत पाकयोंग, गुवाहटी, कूच बिहार, कुशीनगर, गया, बरेली, कानपुर और आगरा के हवाई अड्डों को जोड़ेगा। इस संबंध में एयरपोर्ट डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद लंका ने बताया कि सुनने में आ रहा है पर मेरे पास कोई लिखित सूचना अभी नहीं मिली हैं। एयरपोर्ट उड़ान कराने के लिए तैयार है। डीवीओआर लगने के बाद आईएलएस लगने का भी कार्य चल रहा है जो बहुत जल्द ही लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed