फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Principal suspended for watching mobile in school

Kushinagar News: स्कूल में मोबाइल देख रहे प्रधानाध्यापक निलंबित

Sat, 16 Dec 2023 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Principal suspended for watching mobile in school
पडरौना। दुदही और तमकुही ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों की बीएसए ने जांच की। एक विद्यालय के प्रधानाध्यपक मोबाइल फोन में कुछ देखते मिले। उन्हें निलंबित कर दिया। अन्य विद्यालयों में छात्र संख्या कम मिलने पर पांच शिक्षकों का वेतन और दो अनुदेशक व एक शिक्षामित्र का मानदेय बाधित कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या सबसे पहले संविलियन विद्यालय छहूं पहुंचे। वहां एक से पांच तक के नामांकित 111 में नौ और छह से आठ तक के 113 में तीन बच्चे उपस्थित मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने यहां तैनात सभी चार शिक्षकों का वेतन और दो अंशकालिक अनुदेशक का वेतन मानदेय बाधित कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय खुदरा अहिरौली पहुंचे, जहां छात्रों की कम उपस्थिति पर चेतावनी दी। उच्च प्राथमिक विद्यालय पकड़ी गोसाई में प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश गुप्त मोबाइल देखते मिले। इस विद्यालय में बीते तीन दिनों में रजिस्टर में एमडीएम खाने वाले बच्चों की संख्या दिखाई गई थी। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक निलंबित कर दिया। दुदही क्षेत्र के संविलियन विद्यालय सरियवा में भी बच्चों की कम उपस्थिति पर शिक्षक, शिक्षा मित्र का वेतन-मानदेय रोकते हुए कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed