{"_id":"573f4dd84f1c1bda6aac71b1","slug":"primary-school-was-celebrating-picnic","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल में मना रहे थे ‘पिकनिक’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल में मना रहे थे ‘पिकनिक’
कुशीनगर
Updated Fri, 20 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा बाजार। शुक्रवार की सुबह टेरहा मंगलपुर गांव के स्कूल में अध्यापकों और एक नेताजी ने ‘पिकनिक’ मनाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन गांववालों के हस्तक्षेप के कारण रंग में भंग पड़ गया। गांव के एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सहायक अध्यापक के कहने पर रसोइया ने मांसाहारी भोजन पका लिया था।
विरोध के कारण बर्तन सहित भोजन गांव में किसी अन्य के घर भेज दिया गया, स्कूल में छुट्टी कर दी गई और अध्यापक खिसक लिए। विशुनपुरा ब्लॉक के पटेरहा मंगलपुर में शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे मीट चावल बनाए जाने पर गांववाले पहुंच गए। किचन में मीट पकाया जा रहा था और बच्चों के लिए सब्जी बनाई जा रही थी।
गांववालों की पूछताझ पर रसोइयों ने बताया कि मीट बनाने का निर्देश सहायक अध्यापक ने दिया था। हो हल्ला सुनकर सहायक अध्यापक कक्षा से बाहर निकल आए और गांववालों को समझाने लगे। पिकनिक मनाने वालों ने सफाई में कहा कि शनिवार से परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी हो रही है, इसीलिए एक साथ भोजन करने का प्रोग्राम बना लिया था।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देखकर सहायक अध्यापक ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का वादा कर गांववालों को मनाया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ प्रजापति का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।