फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   press brifing of aggriculture minister

किसानों को किया जाएगा प्रोत्साहित

Thu, 27 Oct 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
press brifing of aggriculture minister
कुशीनगर में भ्रमण करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ? - फोटो : KUSHINAGAR
किसानों को किया जाएगा प्रोत्साहित
विज्ञापन

- कृषि मंत्री बोले अंतरराष्ट्रीय मोटे अनाज दिवस का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। मोटे अनाजों ज्वार, बाजरा (मिलेट) में प्रचूर मात्रा में प्रोटीन्स और विटामिन मिलते हैं। इनको बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मिलेट (मोटे अनाज) दिवस का आयोजन कर किसानों को जानकारी दी जाएगी। यह बातें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कही। वे बृहस्पतिवार को बुद्ध स्थली स्थित एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कृषि मंत्री ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र संघ दौरे पर मोटे अनाजों को लेकर चर्चा की थी और इसकी प्राथमिकता पर जोर दिया था। 70 देशों ने एक प्रस्ताव पारित कर इनके प्रोत्साहन के लिए मिलेट दिवस (मोटा अनाज दिवस) मनाने का फैसला किया है। भारत, दुनिया में मोटे अनाजों का सबसे बड़ा उत्पादक है। दो वर्षों में प्रदेश के 80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मोटे अनाजों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को मोटे अनाजों की खेती और सेवन के फायदे बताए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें प्रोटीन्स और विटामिन्स पोषण के लिए मिलते हैं। लोगों के भोजन में मोटे अनाजों को लाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कोरोना काल में डॉक्टरों ने लोगों को मोटे अनाज खाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने धान और गेहूं के मुकाबले मोटे अनाजों की एमएसपी ढाई गुना बढ़ा दिया है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्धा घाट का लिया जायजा
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बुधवार की रात कुशीनगर पहुंचे थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने छावनी अनिरुद्धवा पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की। इसके बाद बुद्धाघाट का जायजा लेने गए। नदी, घाट, पार्क, ग्रीन बेल्ट, पाथवे और मियाबाकी आदि का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट प्वाइंट बन जाने से सैलानी आर्कषित होंगे। राहीकुटीर में बिड़ला धर्मशाला का जायजा लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचे। वहां भर्ती मरीजों के तीमारदारों से उन्होंने बातचीत की। मरीजों को सुविधा मुहैया कराने का निर्देश सीएचसी अधीक्षक डॉ. मार्केंडय चतुर्वेदी को दिया।

इस दौरान पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही, मार्कण्डेय शाही, संतीश मणि, अनिल प्रताप राव, ओमप्रकाश जायसवाल, राकेश जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्ण कुमार, शैलेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, पुण्य प्रकाश तिवारी, नीतीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed