Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations underway for action against hotel and guesthouse operators

Kushinagar News: अब होटल और गेस्ट हाउस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

Sat, 21 Nov 2026 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for action against hotel and guesthouse operators
कुशीनगर। होटलों और गेस्ट हाउसों में अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की नोटिस और चेतावनी का भी असर नहीं दिख रहा है। लगातार छापा के बावजूद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। जांच के दौरान ठहरने वाले लोगों का विवरण भी रजिस्टर में दर्ज नहीं मिल रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अब होटल और गेस्ट हाउस संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। स्थानीय थानों को इस संबंध में उच्चाधिकारियों की ओर से निर्देश दिए गए हैं। कुशीनगर और कसया क्षेत्र के होटलों में लंबे समय से देह व्यापार संचालित होने की शिकायतें मिलती रही हैं। आरोप है कि हाईवे किनारे स्थित कुछ मकानों पर होटल और गेस्ट हाउस का बोर्ड लगाकर यह गतिविधि संचालित की जा रही है। पूर्व में पुलिस की छापा के दौरान कई होटलों से युवक-युवतियां पकड़े जा चुके हैं। इनमें कुशीनगर के अलावा दिल्ली, मेरठ, लखनऊ और बिहार की युवतियां भी शामिल रही हैं।
विज्ञापन

इन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एसपी केशव कुमार ने अलग टीम गठित कर होटलों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। संचालकों को निर्देश दिया गया था कि कमरा देने से पहले ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का विवरण रजिस्टर में दर्ज करें और पहचान पत्र की जांच करें।
विज्ञापन

नाबालिगों को कमरा नहीं देने की भी हिदायत दी गई थी। इसके अलावा सभी होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को नोटिस जारी कर शपथ पत्र भी भरवाया गया था कि उनके प्रतिष्ठानों में अनैतिक गतिविधियां नहीं होने दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद हाल के दिनों में छापेमारी के दौरान ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में कई जगह ठहरने वाले लोगों का विवरण रजिस्टर में दर्ज नहीं मिला। पिछले चार दिनों में 10 से अधिक जोड़े होटल और गेस्ट हाउसों से पकड़े जा चुके हैं। इससे संचालकों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।
पुलिस अब पकड़े गए लोगों के साथ ही होटल और गेस्ट हाउस संचालकों की जिम्मेदारी भी तय करेगी। बिना पहचान पत्र और जरूरी विवरण दर्ज किए कमरे देने या अनैतिक गतिविधियों में संलिप्तता सामने आने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है।

सीओ कसया डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को पहले ही नोटिस जारी कर शपथ पत्र भरवाया जा चुका है।
इसके बावजूद कुछ संचालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे संचालकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। होटलों की जांच लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed