फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations for Corona tested in medical college

Kushinagar News: कोरोना को लेकर मेडिकल कॉलेज में परखी तैयारी

Sun, 01 Jun 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Corona tested in medical college
पडरौना। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से सतर्कता बढ़ा दी है। डब्ल्यूएचओ की टीम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के साथ शनिवार को ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। वहीं स्टाॅक में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर को भी देखा। इसके बाद प्राचार्य से मिलकर तैयारियों पर चर्चा की। तीन ऑक्सीजन प्लांट सक्रिय मिले।
विज्ञापन

देश में काेरोना की दस्तक देने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी थी। मेडिकल कॉलेज में दो 500 एलपीएम और एक 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट हैं, जबकि एमसीएच विंग भवन के पीछे कैंपस में कोरोना काल में लगा एक ऑक्सीजन प्लांट खराब पड़ा है। इसको ठीक कराने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से कई बार कंपनी को पत्र लिखा गया, लेकिन कोई इंजीनियर नहीं आया। दोपहर में डब्ल्यूएचओ की ओर से आई टीम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर प्रदीप मिश्रा ऑक्सीजन प्लांट के इंचार्ज पुष्कर पाठक के साथ ऑक्सीजन सप्लाई की जानकारी ली।
विज्ञापन

तीनों ऑक्सीजन प्लांट चालू मिले। वहीं पुरानी बिल्डिंग के एक कमरे में रखे गए 100 से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर को भी देखा। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने बताया कि स्टाक में यह रखा गय गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed