{"_id":"63309b8645e06174cc30cdc0","slug":"preparation-is-complete-in-goddess-temples-worship-will-be-done-from-today-kushinagar-news-gkp4517753114","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिरों में तैयारी पूरी, आज से होगी आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिरों में तैयारी पूरी, आज से होगी आराधना
विज्ञापन
सुभाष चौक पर फल की खरीदारी करते लोग।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
देवी मंदिरों में तैयारी पूरी, आज से होगी आराधना
दुर्गा मंदिरों में पूरे दिन साफ-सफाई में लगे रहे मंदिर समिति के सदस्य
पडरौना। शारदीय नवरात्र के लिए देवी मंदिरों में रविवार को सफाई और रंगाई-पुताई कराई गई। प्रमुख मंदिरों के परिसर में मेले की तैयारी पूरी कर ली गई। पूजा सामग्री, मिठाई, खिलौने आदि की दुकानें सज गई हैं। सोमवार सुबह से पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी।
नगर के प्राचीन दुर्गा मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर, अंबे मंदिर, गायत्री मंदिर, बलुचहां स्थित लखरांव माता मंदिर, छावनी के हट्ठी माता मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्र के दौरान पूजा-अर्चना की तैयारी पूरी कर ली गई। मंदिर समिति के सदस्य पूरे दिन तैयारी में लगे रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार बेलवा माता मंदिर आजाद नगर, जालपा माता मंदिर कत्तौरा, छतुवनिया माता मंदिर अवदान टोला, डीह भवानी मंदिर दवनहा, मिलगेट भवानी मंदिर चीनी मिल गेट, पिंडी भवानी मंदिर जानकीनगर, गुलेरिया माता मंदिर महावीरनगर, काली माता मंदिर अंबेडकर नगर, सोना भवानी मंदिर ठकरहां, बसई देवी भवानी मंदिर जगदीशपुर, अष्ठभुजी माता मंदिर ब्रह्मपुर, बैराट भवानी मंदिर राजपुर बगहां आदि देवी मंदिरों में दुर्गा पूजा की तैयारी की गई।
विज्ञापन
दुर्गा मंदिरों की साफ सफाई व सजावट भी की गई। कई स्थानों पर पंडाल बनाने का काम शुरू कर दिया गया। पंडित नागेंद्रनाथ द्विवेदी ने बताया कि शक्ति की उपासना के लिए शारदीय नवरात्र विशेष महत्वपूर्ण है। इसमें उपवास रखने और देवी के नौ स्वरूप की पूजा करने से सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं।
...
त्योहार में चढ़ गए फलों के भाव
पडरौना। नवरात्रि पर फलों के भाव भी चढ़ गए हैं। नगर के प्रमुख चौराहों पर फलों की दुकानों पर फलाहार के लिए लोग फल खरीदते नजर आए। त्योहार के कारण करीब 10 से 20 रुपये का अंतर नजर आया। दुकानदारों का कहना है कि गुणवत्ता के अनुसार फलों का रेट निर्धारित होता है। त्योहारी सीजन में थोक रेट में बढ़ोत्तरी आगे से होती है। इसलिए इसका असर स्थानीय बाजार पर पड़ता है।
फलों का दाम
फल रविवार शनिवार
सेब 70 से 100 रुपये (प्रति किलो) 50 से 70 रुपये (प्रति किलो)
केला 30 से 50 रुपये (प्रति दर्जन) 20 से 40 रुपये (प्रति दर्जन)
अनार 120 रुपये (प्रति किलो) 120 रुपये (प्रति किलो)
पपीता 50 रुपये (प्रति किलो) 40 रुपये (प्रति किलो)
कीवी 10 रुपये (प्रति पीस) 10 रुपये (प्रति पीस)