फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparation for the examination begins in council schools

Kushinagar News: परिषदीय स्कूलों में परीक्षा की तैयारी शुरू

Fri, 14 Nov 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Preparation for the examination begins in council schools
पडरौना। जिले के 2464 परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक होंगी। परीक्षा कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। परीक्षा में ढाई लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

अर्द्धवार्षिक परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, संस्कृत, कला, संगीत, शारीरिक शिक्षा और कार्यानुभव जैसे विषयों की मौखिक व लिखित परीक्षा होगी। कक्षा एक की परीक्षा पूरी तरह मौखिक रहेगी। कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों की परीक्षा 50 प्रतिशत मौखिक और 50 प्रतिशत लिखित वेटेज के आधार पर होगी।
विज्ञापन

कक्षा चार और पांच में लिखित परीक्षा का भारांक 70 प्रतिशत और मौखिक का 30 प्रतिशत तय किया गया है। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा केवल लिखित रूप में होगी, जिसमें कुल 50 अंक के प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्रों में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed