फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pregnant woman dies in retired ANM's hospital, attendants create ruckus

Kushinagar News: रिटायर्ड एएनएम के अस्पताल में गर्भवती की मौत, तीमारदारों का हंगामा

Wed, 11 Sep 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Sep 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies in retired ANM's hospital, attendants create ruckus
तमकुहीराज। रिटायर्ड एएनएम के अस्पताल में मंगलवार की सुबह गर्भवती की मौत हो गई। एएनएम ने गर्भवती को जिंदा बताकर सीएचसी भेज दिया। परिजन सीएचसी न ले जाकर उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले गए। वहां डॉक्टर ने गर्भवती को मृत घोषित कर दिया। नाराज तीमारदारों ने एएनएम के दरवाजे पर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस टीम के साथ सीएचसी अधीक्षक पहुंचे और अवैध तरीके से संचालित अस्पताल को सील कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारीपट्टी निवासी राजदेव गोंड की 19 वर्षीय पत्नी गोल्डी को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर वाले उसे लेकर तमकुहीराज कस्बे के वार्ड नंबर 12 मालवीय नगर के एक रिटायर्ड एएनएम के आवास पर पहुंचे। वहां बिना बोर्ड लगाए अस्पताल का संचालन किया जाता है। पूरी रात इलाज के बाद मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे हालत नाजुक बताते हुए रिटायर्ड एएनएम ने तमकुहीराज सीएचसी लेकर जाने की बात कही। सीएचसी पहुंचने से पहले एक आशा कार्यकर्ता अपनी बातों में फंसाकर मेडिकल कॉलेज कुशीनगर लेकर एंबुलेंस पहुंच गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने के बाद तीमारदार शव को लेकर एएनएम के घर पहुंचे और शव रखकर हंगामा करने लगे। तीमारदारों का आरोप है कि गर्भवती की मौत यहीं पर हो गई थी, इसे जिंदा बताकर सीएचसी पर ले जाने की बात एएनएम ने कही थी। तमकुहीराज पुलिस के साथ सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राय मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद परिजन शांत हुए और रिटायर्ड एएनएम के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर क आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक तमकुहीराज डॉ अमित राय ने बताया आवास के एक भाग में रिटायर्ड एएनएम बिना बोर्ड लगाए अस्पताल चला रही थी। उसे सील कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-
टीम के साथ पहुंचे सीएचसी अधीक्षक

इलाज के दौरान प्रसूता की मौत की जानकारी मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राय स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ में मौजूद कुछ बिचौलिए मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में जुट गए गए। बावजूद इसके सीएचसी अधीक्षक अस्पताल को सील कर केस दर्ज कराने की तैयारी में दिखे। हालांकि, बिचौलियों के काफी प्रयास के बावजूद प्रसूता के परिजन कार्रवाई पर अड़ गए। इसके बाद निजी अस्पताल में संचालित आवास को सील कर दिया गया।


0

आवास परिसर में बिखरी मिलीं सरकारी दवाएं

बिना बोर्ड के रिटायर्ड एएनएम के आवास परिसर संचालित अस्पताल के बारे में तरह-तरह की चर्चा है। आवास परिसर में सरकारी दवाएं, किट व सिरप की कुछ बोतलें बिखरी मिलीं। एएनएम के आवास के भीतर गैलरी में अस्पताल संचालित हो रहा था और बेड लगा है बावजूद इसके लोग इलाज के लिए पहुंच जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed