{"_id":"639b0503b2227f120d1a0106","slug":"prd-jawan-caught-in-cctv-stealing-onions-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्याज चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ पीआरडी जवान, रात में गश्त के दौरान की हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्याज चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ पीआरडी जवान, रात में गश्त के दौरान की हरकत
Thu, 15 Dec 2022 04:59 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Dec 2022 04:59 PM IST
सार
एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में पीआरडी जवान की पहचान चोरी करते हुई है। रात में ड्यूटी पर तैनात दो जवानों रामानंद कुशवाहा और अशोक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के उजारनाथ चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान ने प्याज की चोरी कर ली। उसकी हरकत का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। फुटेज के आधार पर पीआरडी जवान के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
अमरवा बुजुर्ग निवासी केदार चौहान की उजारनाथ चौराहे पर सब्जी की दुकान है। वह रोजाना दुकान बंद करके घर चले जाते हैं। 11 दिसंबर की शाम वह दुकान से घर चले गए। रात में उनकी दुकान से प्याज की बोरी से करीब 20 किलो प्याज की चोरी होगी।
विज्ञापन
प्याज गायब होने पर उन्होंने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया। इस दौरान सामने आया कि कस्बे में चोरी की रोकथाम के लिए तैनात पीआरडी जवान ही प्याज चुराकर ले जा रहा है। बुधवार को इसकी तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। पीआरडी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में पीआरडी जवान की पहचान चोरी करते हुई है। रात में ड्यूटी पर तैनात दो जवानों रामानंद कुशवाहा और अशोक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।