फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pradrshnr many places against Azam Khan

आजम खां के खिलाफ कई जगह प्रदर्शनर

Thu, 05 May 2016 11:21 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 05 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pradrshnr many places against Azam Khan
आजम खां का पुतला जलाया और उनके खिलाफ नारे लगाए। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक और महंत आदित्यनाथ पर टिप्पणी के खिलाफ हियुवा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताआें ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां का पुतला जलाया और उनके खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन



कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के खजुरी बाजार में जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु की अध्यक्षता में हियुवा की बैठक हुई। इसमें मौजूद लोगों ने हियुवा के संरक्षक एवं महंत आदित्यनाथ पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां की तरफ से की गई टिप्पणी की निंदा की गई।
विज्ञापन

इन लोगों ने आस-पास के गांवों में आजम खां का पुतला लेकर प्रदर्शन करने के बाद उसे सेखुई बाजार में जलाया।

इस दौरान रामप्रसाद सिंह, दुर्गेश यादव, रामचंद्र कुशवाहा, दिग्विजय तिवारी, श्रीकांत चौहान, संदीप गोंड और उमेश तिवारी मौजूद थे। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार नगर विकास मंत्री की तरफ से महंत आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी के खिलाफ तमकुहीराज में भी हियुवा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। नाराज कार्यकर्ताओं ने एनएच चौराहे पर नगर विकास मंत्री का पुतला जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विरोध प्रदर्शन में हियुवा के तहसील प्रभारी अवधेश आर्य, राकेश गुप्ता, लालबिहारी पटेल, आदित्य पाठक, महंत गिरी, राजकुमार चौहान, श्रवण चौहान, पप्पू गुप्ता, धर्मेंद्र पटेल, दीपक कुमार चौहान, संजय पटेल, चंदेश्वर पटेल, रूदल प्रसाद, अरविंद यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिवमंदिर में बैठक करने के बाद विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार हियुवा के जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आजम खां का पुतला हाथ में लेकर कस्बे में भ्रमण किया।


उसके बाद नारे लगाते हुए रामकोला तिराहे पर पहुंचे, जहां पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने आजम खां पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान रवींद्र सिंह, संजय राव, हर्ष सूरी, नंदलाल गोंड, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।


कसया प्रतिनिधि के अनुसार कार्यकर्ताआें ने पकवा इनार के शिवमंदिर परिसर में बैठक की। इन लोगाें ने आदित्यनाथ पर आजम खां की तरफ से की गई टिप्पणी और हियुवा के ही गोरखपुर-बस्ती मंडल के संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed