{"_id":"659c4773705422494f0a2708","slug":"pradhans-husband-accused-of-cutting-green-trees-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10651-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रधान के पति पर हरा पेड़ कटवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रधान के पति पर हरा पेड़ कटवाने का आरोप
Tue, 09 Jan 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव के एक व्यक्ति ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर प्रधान के पति पर प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे सागौन के दो हरे पेड़ कटवा कर अपने दरवाजे पर रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
गांव के पुष्कर उर्फ इंद्रेश यादव ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि गांव के प्रधान पति राजन कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय परिसर से दो हरे सागौन का पेड़ कटवाकर अपने घर रख लिया है। इससे गांव के लोगों में नाराजगी है। एसडीएम ने वन विभाग और पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्रधान पति राजन कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय परिसर में दिब्यांगों के लिए शौचालय बनवाना था। उसी परिक्षेत्र में पेड़ पड़ रहे थे। दोनों पेड़ की नीलामी के लिए एसडीएम को भी अवगत कराया था। नीलामी नहीं होने की दशा में स्वयं पेड़ कटवाया। इस संबंध में एसडीएम विकास चंद ने कहा कि वन विभाग व तमकुहीराज पुलिस संयुक्त रूप से शिकायत की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।