फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pradhan who brandished arms was sent to jail, suspected to be an aide of smugglers

Kushinagar News: जेल भेजा गया असलहा लहराने वाला प्रधान, तस्करों का मददगार होने का शक

Sat, 21 Jun 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Pradhan who brandished arms was sent to jail, suspected to be an aide of smugglers
तमकुहीराज/पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही नरेंद्र गांव में मारपीट के दौरान असलहा लेकर दौड़ाने वाले ग्राम प्रधान को छोड़कर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्ष के नौ लोगों का शांतिभंग में चालान किया। आरोपी प्रधान का पुलिस रिकाॅर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पशु और शराब तस्करों के लिए प्रधान लाइनर का काम करता है। वहीं, दूसरे पक्ष के चार लोगों पर भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रधान पक्ष के पांच आरोपियों पर दंगे की साजिश, घातक हथियार का प्रयोग, हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। जवही नरेंद्र गांव निवासी रामनरेश सिंह के भाई मंटू सिंह और दूसरे पक्ष के प्रधान बबलू देवान के घर के बच्चों के बीच आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। प्रधान तमंचा लहराते हुए दूसरे पक्ष के लोगों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। रामनरेश पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पक्ष के पांच नामजद समेत अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने प्रधान के पास से अवैध तमंचा बरामद किया है। चार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया, जबकि प्रधान पक्ष की ओर से मिले तहरीर के आधार पर पांच लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो प्रधान तरायासुजान इलाके से बिहार बाॅर्डर क्षेत्र में शराब और पशु तस्करों के लिए लाइनर का काम करता है। इसके पूर्व भी प्रधान का थाने पर कई मामला आ चुका है, लेकिन लोकल पहुंच होने के कारण प्रधान पुलिस से बच निकलता था। सूत्रों की मानें तो दूसरे पक्ष के एक आरोपी पर भी थाने में कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।

घटना में शामिल दोनों पक्ष के आजाद देवान, मेंहदी हसन, सलमान, इम्तियाज, बुलेट यादव, अंकित सिंह, नन्हम चौधरी, मिथुन सिंह और राज राय को शांतिभंग में चालान किया है। प्रधान के मोबाइल से संपर्क में रहने वालों को ट्रेस कर रही है। सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि नौ लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। गांव पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed