{"_id":"63c1a16345493654f14f7c13","slug":"pradhan-was-beaten-up-for-stopping-him-from-selling-the-ration-found-in-donations-kushinagar-news-gkp464250676-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चंदा में मिला राशन बेचने से रोकने पर प्रधान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चंदा में मिला राशन बेचने से रोकने पर प्रधान को पीटा
विज्ञापन
चंदा में मिला राशन बेचने से रोकने पर प्रधान को पीटा
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना एक मंदिर निर्माण के चंदा में मिला राशन को बेचने का विरोध प्रधान को भारी पड़ गया। टोकाटाकी से नाराज लोगों ने प्रधान को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस को तहरीर देकर प्रधान ने कार्रवाई की मांग की है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए लोग चंदा वसूलते हैं। चंदा में कोई नकदी तो कोई राशन इत्यादि देता है। शुक्रवार की शाम चंदा मिला राशन लेकर कुछ लोग सरगटिया चौराहे पर बेचने चले गए। वहां मौजूद सरगटिया के प्रधान अरविंद शर्मा ने इसका विरोध किया। उन्होंने चंदा में मिले राशन को बेचने को गलत ठहराया। आरोप है कि इससे नाराज होकर राशन बेचने गए लोगों ने प्रधान की पिटाई कर दी। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।