फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pradahan demended action against ado panchyat

एडीओ पर कार्रवाई को गरजे प्रधान

Fri, 26 Aug 2016 11:01 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 26 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
pradahan demended action against ado panchyat
मांग - फोटो : santosh verma
दुदही। एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर दुदही के ब्लॉक संघ ने शुक्रवार को पुन: धरना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो शनिवार को ब्लॉक कार्यालय पर ताला बंद करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुशवाहा की अगुवाई में ग्राम प्रधान शुक्रवार को ब्लॉक पर एकत्र हुए। ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए जावेद अख्तर ने आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत राज्यवित्त की आईडी खोलने के बदले सात प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे हैं। गांव में तैनात सफाईकर्मियों से कार्यालय का काम कराया जा रहा है। परिवार रजिस्टर के नाम पर भी धनउगाही हो रही है। एडीओ पंचायत पर कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग को लेकर ग्राम प्रधान संघ ने पूर्व में भी धरना दिया था, जिसके चौथे दिन पहुंचे एसडीएम ने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था, लेकिन 15 दिन से अधिक बीत जाने पर भी कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन

राजमंगल यादव ने कहा कि यदि ग्राम प्रधानों की मांग पूरी नहीं की गई तो शनिवार को धरना उग्र रूप लेगा। उन्होंने कहा कि संगठन शनिवार को एडीओ पंचायत का प्रतीकात्मक पुतला जलाने और ब्लॉक कार्यालय में ताला बंद करने के लिए विवश होगा। धरना में बंटी राय, अमजद खान, रणजीत सिंह, रामअवध गौतम, नंदलाल तिवारी, ईमाम हुसैन, शिवशंकर कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, मनोज कुमार, शैलेष कुशवाहा, विजय सिंह, अमरजीत प्रसाद, नगीना गुप्ता, शमीम आलम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एडीओ पंचायत के क्रिया-कलाप से ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधान परेशान हैं। कमीशन न देने के चलते गांव में विकास कार्य ठप हैं। कमीशन देने पर वकिास कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होगी। जब तक एडीओ पंचायत पर कार्रवाई नहीं होती है, तब तक प्रधानों का आंदोलन चलता रहेगा।

- विनोद कुशवाहा, अध्यक्ष प्रधान संघ दुदही।  
कोट
कुछ नेता भ्रष्ट अफसरों को संरक्षण दे रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता की पीड़ा दिखाई नहीं दे रही है। एडीओ पंचायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो शनिवार को प्रधानों के साथ गांव के लोग भी ब्लॉक मुख्यालय पहुंचेंगे और नेताओं की करतूत सामने लाने के लिए पुतला दहन और ब्लॉक कार्यालय में ताला बंद किया जाएगा।
-नंदलाल तिवारी, संरक्षक, प्रधान संघ दुदही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed