फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   power system crashed in kushinagar

फॉल्ट आैर हड़ताल से बिजली व्यवस्था धड़ाम

Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
power system crashed in kushinagar
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। मंगलवार की देर रात फॉल्ट ठीक करते समय करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत से नाराज संविदाकर्मियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। संविदा पर कार्यरत सभी बिजली मिस्त्री बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता देवरिया के कार्यालय चले गए।
विज्ञापन

फॉल्ट और बिजली मिस्त्रियों के कार्य बहिष्कार कर देने से बुधवार की रात से ही पडरौना शहर और हाइडिल से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रही। हालांकि विभाग ने बाहर से बिजली मिस्त्रियों को बुलाकर फॉल्ट ठीक कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

क्षेत्र के जंगल चौरिया निवासी राकेश यादव पडरौना हाइडिल में संविदा पर लाइनमैन थे। मंगलवार की रात करीब 11 बजे उदित नारायण पीजी कॉलेज के पास टूटकर गिरी एलटी लाइन को शटडाउन लेकर बनाने गए थे। तार जोड़ते समय ही करंट आ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना हाइडिल में संविदा पर 8-9 की संख्या में बिजली मिस्त्री कार्यरत हैं, जिन्होंने बुधवार से ही हड़ताल कर दिया। फॉल्ट छोड़कर वे बृहस्पतिवार को अधीक्षक अभियंता देवरिया से मिलने चले गए।
इधर बुधवार की रात से ही कई जगह फॉल्ट होने और कोई लाइनमैन न होने के कारण बिजली आपूर्ति बंद रही। दोपहर में बिजली विभाग ने बाहर से बिजली मिस्त्री बुलाकर व्यवस्था पटरी पर लाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम तक पडरौना शहर और इसके आसपास के लोग बिजली के अभाव में गर्मी से परेशान रहे।

इस संबंध में एसडीओ पडरौना अरविंद कुमार सिंह का कहना था कि संविदा पर 8-9 की संख्या में बिजली मिस्त्री हैं, जो हड़ताल पर हैं। बाहर से बिजली मिस्त्री बुलाकर फॉल्ट और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed