{"_id":"69d0269dcb0c8063cd0e17bc","slug":"power-outage-for-24-hours-residents-desperate-for-water-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-157485-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 24 घंटे से बिजली गुल, पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 24 घंटे से बिजली गुल, पानी को तरसे
Sat, 04 Apr 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र में गुरुवार की रात से शुरू हुआ बिजली संकट शुक्रवार देर रात तक बरकरार रहा। शुक्रवार को दिनभर और रात करीब 9 बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बिजली कटौती के कारण घरों में अंधेरा छाया रहा, वहीं मोबाइल फोन भी डिस्चार्ज हो गए, जिससे लोग आपसी संपर्क तक नहीं कर सके। सबसे अधिक परेशानी पेयजल को लेकर हुई, क्योंकि अधिकांश घरों में पानी की सप्लाई बिजली पर निर्भर है। ऐसे में लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
अनिल सिंह,संजीव जायसवाल, अंकुश,विमलेश पांडेय, अशोक कुमार आदि का आरोप है कि इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके फोन तक नहीं लग सके। इससे लोगों में आक्रोश हैा। संवाद