{"_id":"62acb77dea63e628937f1877","slug":"power-cuts-are-increasing-trouble-in-the-sultry-summer-kushinagar-news-gkp44066837","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भर गर्मी में बिजली कटौती बढ़ा रही मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भर गर्मी में बिजली कटौती बढ़ा रही मुसीबत
विज्ञापन

पडरौना। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। दिन हो रात, कहीं पर भी सुकून नहीं मिल पा रहा है। बिजली कटने से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब हर 10 मिनट पर बिजली कटती रही। इस लिए कई लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। शुक्रवार को दिनभर करीब-करीब ऐसी हालत रही।
शुक्रवार को एक तरफ उमस भरी गर्मी तो दूसरी बिजली कटौती से लोग काफी परेशान रहे। बिजली कटौती से लोगों की रात की नींद पूरी नहीं हो रही। दिन में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बृहस्पतिवार की रात घरों में बिजली उपकरण बंद होने से लोगों को छत पर सोना पड़ा। घर में लगे उपकरण चलाने के लिए कई लोगों को जेनरेटर का सहारा लेना पड़ा।
दूसरी ओर अधीक्षण अभियंता राकेश गुप्ता ने बताया कि शहर के रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति की जा रही है। ऊपर से इमरजेंसी रोस्टिंग होने के वजह से शहर में करीब 20 घंटे और देहात में 16 घंटे विद्युत की आपूर्ति की जा रही है। लोकल फाल्ट की वजह से दिक्कतें आ रही हैं।