फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Post Office Passport Office inaugurated in Kushinagar, Union Minister of State for External Affairs did it

पासपोर्ट सेवा केंद्र: केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन,कहा- पासपोर्ट ही नहीं, रोजगार के अवसर भी देगा

Thu, 01 May 2025 11:50 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 01 May 2025 11:50 AM IST
सार

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि कुशीनगर का बुनियादी ढांचा मजबूत है। इसमें सबसे बड़ा योगदान यहां के लोग जाति धर्म के आधार पर बटे बिना देश और विकास के लिए वोट दिए हैं। उन्होंने कहा कि हवाई सेवा के लिए व्यक्तिगज स्तर से पूरा प्रयास होगा।

विज्ञापन
Post Office Passport Office inaugurated in Kushinagar, Union Minister of State for External Affairs did it
कुशीनगर में कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंडित दीनदयाल के अंत्योदय की विचारधारा पर कार्य कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति का सशक्तिकरण कर रही है। इसी के चलते विश्व में भारत अपना अलग पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। शिक्षा व नई तकनीक से देश को और मजबूत होना होगा। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पूरे मनोयोग से कार्य कर रही है।

विज्ञापन


ये बातें केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कही। वे बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित रविंद्रनगर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुशीनगर का बुनियादी ढांचा मजबूत है। इसमें सबसे बड़ा योगदान यहां के लोग जाति धर्म के आधार पर बटे बिना देश और विकास के लिए वोट दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हवाई सेवा के लिए व्यक्तिगज स्तर से पूरा प्रयास होगा। जिले में शुरू डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र की करें, तो यह कार्यालय केवल पासपोर्ट ही नहीं देगा, यहां के लोगों को विदेश में आसानी से रोजगार भी देगा। पासपोर्ट बनवाने के लिए आम आदमी की दिक्कत दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्यमंत्री डाॅ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि देश के लोग विकास का नया दौर देख रहे हैं। यह केवल तकनीक नहीं सोच का बदलाव है। डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के शुरू होने से देश दुनिया से और मजबूती से कुशीनगर जुड़ेगा। दरअसल, यह केवल एक केंद्र नहीं, विकास यहां के विकास के लिए विकास की एक और सीढ़ी है।

संयुक्त संसदीय कमेटी के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर पहल करूंगा। पर्यटन विकास के लिए एयरपोर्ट जरूरी है। राज्यसभा सदस्य आरपीएन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की सोच की ही देन है, कि कुशीनगर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र खुला है।

प्रधान डाक घर के भवन के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये भी अवमुक्त हो गए हैं। उद्घाटन कार्यक्रम को सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे, सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान पूर्व राजेश कुमार पांडेय, विधायक विवेकानंद पांडेय, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक मोहन वर्मा, विधायक विनय प्रकाश गोंड, विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

बुद्ध प्रतिमा देकर किया सम्मानित
पडरौना। पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय विदेश मंत्रालय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और केंद्रीय ग्रामीण विकास संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर, पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह को शहर के व्यापारियों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। व्यापारियों ने पासपोर्ट सेवा शुरू होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।


इस दौरान् सदर विधायक मनीष जायसवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री/जिला अध्यक्ष सचिन चौरसिया, अजय गुप्ता, विपिन जायसवाल, सुनील कुमार मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed