फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Posing as a sales tax officer, he held the truck driver hostage and looted the scrap

Kushinagar News: खुद को सेल्स टैक्स का अफसर बता ट्रक चालक को बनाया बंधक, स्क्रैप लूटा

Mon, 24 Mar 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Posing as a sales tax officer, he held the truck driver hostage and looted the scrap
पडरौना। सिवान से स्क्रैप लेकर पंजाब जा रहे ट्रक चालक को गीडा में सेल टैक्स का अफसर बताकर बदमाशों ने बंधक बना लिया। इसके बाद ट्रक लेकर कुशीनगर के जैन धर्म कांटा पर चले आए। चालक को एक कमरे में रखने के बाद दूसरे दिन विभागीय अधिकारी के पास लेकर जाने की बात कह कार में दिन भर इधर-उधर घुमाते रहे और रात को छोड़ दिए। इस बीच बदमाशों ने ट्रक में लदे स्क्रैप को लूट लिया। प्रेमवलिया के पास एक पेट्रोल पंप पर ट्रक खाली मिला। एक चाय की दुकान पर उसकी चाबी मिली। बदमाशों ने स्क्रैप को बेच दिया है, जिसकी कीमत पांच लाख से अधिक बताई जा रही है। कसया पुलिस को चालक ने तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रविवार को चालक को लेकर पुलिस गीडा पहुंची थी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के टीकमपार कोटवा गांव निवासी पारस यादव का ट्रक विशुनपुरा क्षेत्र के ठाढ़ीभार गांव निवासी प्रमोद यादव चलाता है। 19 मार्च की शाम को सिवान से स्क्रैप लेकर पंजाब के लिए चला। आरोप है कि अभी चालक गोरखपुर जिले के गीडा के पास पहुंचा था कि रात करीब एक बजे ओवरटेक कर एक बाइक सवार ने ट्रक को रोका।
विज्ञापन

ट्रक रोकते ही वह खुद को सेल टैक्स विभाग का कर्मचारी बताते हुए ट्रक की चाबी निकाल लिया। चालन पेपर और गाड़ी का कागज भी ले लिया। इस दौरान कार से तीन और लोग पहुंच गए और उन्होंने भी खुद को सेल टैक्स का अफसर बताया। स्क्रैप का चालान पेपर, गाड़ी का कागज, मोबाइल फोन ले लिया और एक व्यक्ति ट्रक में बैठ गया। ट्रक लेकर रात में कुशीनगर जैन धर्मकांटा पर पहुंचे। वहां से चालक को एक कमरे में लेकर चले गए, जिसकेे साथ दो लोग पूरे समय रहे। अगले दिन 20 मार्च को सेल टैक्स अफसर के पास पडरौना लेकर जाने की बात कहकर बदमाश कार से चालक को इधर-उधर घुमाते रहे और रात आठ बजे के करीब बैरिया चौराहा पर छोड़कर चले गए। बदमाशों ने चालक को बताया कि ट्रक प्रेमवलिया के पास पेट्रोल पंप पर खड़ा है। एक चाय दुकानदार का नाम बताते हुए कहा कि उसके पास ट्रक की चाबी है। वहां ट्रक मालिक व चालक पहुंचे तो ट्रक तो मिला, लेकिन उस पर लदा स्क्रैप गायब था। ट्रक पर 20 टन स्क्रैप लदा था। 21 मार्च को ट्रक चालक ने कसया पुलिस को तहरीर दिया, लेकिन पुलिस इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed