फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pooja special train will stop at Padrauna, Tamkuhirod and Kaptanganj stations.

Kushinagar News: पूजा स्पेशल ट्रेन का पडरौना, तमकुहीरोड और कप्तानगंज स्टेशन पर होगा ठहराव

Sun, 12 Nov 2023 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Pooja special train will stop at Padrauna, Tamkuhirod and Kaptanganj stations.
- 11 से 20 नवंबर के बीच छपरा से नई दिल्ली तक संचालित होगी दो ट्रिप पूजा स्पेशल
विज्ञापन


पडरौना/तमकुहीरोड। रेल प्रशासन कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर छपरा से नई दिल्ली और नई दिल्ली से छपरा के बीच 11 से 20 नवंबर के बीच दो बार पूजा स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। ट्रेन का ठहराव पडरौना और तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर होगा। लोगों को दिल्ली तक यात्रा करने में सुगमता होगी।

क्षेत्र के लोग दिल्ली, गुजरात, पंजाब और मुंबई समेत देश के अन्य बड़े शहरों में काम करते है। वे लोग दिवाली और छठ पर्व पर वहां से वे लोग घर आते हैं। इससे ट्रेन और बस समेत अन्य साधनों में यात्रियों में भीड़ रहती है। लोगों को भी सुगम यात्रा में परेशानी उठानी पड़ती है। इसको देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर छपरा से नई दिल्ली और नई दिल्ली से छपरा तक दो ट्रिप के लिए 05159-05160 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की निर्णय लिया है। ट्रेन 11 नवंबर व 18 नवंबर को छपरा से नई दिल्ली के लिए 23.55 बजे से चल कर 02:02 बजे तमकुहीरोड, 02:28 बजे पडरौना, 03:45 बजे कप्तानगंज, 04:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा, गाजियाबाद होते हुए 20:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से वापसी में यह ट्रेन 13 नवंबर व 20 नवंबर को नई दिल्ली से छपरा के लिए 00:30 बजे चलेगी। ट्रेन गाजियाबाद, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद रुकते हुए 14:25 बजे गोरखपुर, 15:20 बजे कप्तानगंज, 16:32 बजे पडरौना, 16:02 बजे तमकुहीरोड, 17:20 बजे थावे, 18:15 बजे सिवान होते हुए 19:55 बजे छपरा पहुंचेगी। पहले घोषित समय सारिणी में इस ट्रेन का ठहराव पडरौना व तमकुहीरोड में नही रखा गया था। लेकिन शुक्रवार रात रेल प्रशासन ने इस ट्रेन का ठहराव तमकुहीरोड व पडरौना में भी करने की मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन का ठहराव तमकुहीरोड, पडरौना और कप्तानगंज में होने से क्षेत्र के नीरज वर्मा, सिद्धार्थ सोनी, रामजी कसेरा, श्रीदयाल मिश्र, संजय राय, प्रभात मिश्र आदि लोगों का प्रसन्न्ता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed