फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Polling staff training

मतदान लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया

Sat, 28 Nov 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 28 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को तमकुही, सेवरही और फाजिलनगर ब्लॉक के मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें निष्पक्ष मतदान कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों में एक दिसंबर को मतदान होना है। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार लोकमान्य इंटर कॉलेज जानकीनगर में मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें पोलिंग स्टेशनों पर रवानगी से लेकर मतदान कराने और मतपेटियां जमा कराने तक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सेवरही के बीडीओ आरपी सिंह ने बताया कि प्रधान के लिए जमा होने वाले बैलेट पेपर हरे रंग का स्टीकर लगी मतपेटियों में जमा कराने हैं, जबकि सदस्यों का मतपत्र सफेद स्टीकर वाली मतपेटियों में जमा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने मतदाताओं की उंगलियों पर स्याही लगाने का तरीका भी बताया। चुनाव अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्रा ने निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत मुक्तिनाथ सिंह, बृजेश तिवारी सहित सेवरही ब्लाक के अन्य कर्मचारी एवं मतदानकर्मी मौजूद थे। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के परिसर में भी मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि इस चुनाव में मतदान की समयावधि आधा घंटा कम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान प्रात: सात बजे से सायं साढ़े चार बजे तक ही होगा। मतदान के बाद मतदाताओं की मध्यमा उंगली पर स्याही लगाई जाएगी। इस दौरान तमकुही के बीडीओ संजय श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत रामअवध यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार इस ब्लॉक के लिए मतदानकर्मियों को पावानगर महावीर इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया।

आरओ हसमतुल्लाह ने मतदानकर्मियों को बताया कि क्षेत्र की 88 ग्राम पंचायताें में मतदान सकुशल कराने के लिए 252 बूथ बनाए गए हैं। मतदान के दौरान कहीं भी असुविधा हो तो तत्काल अपने उच्चाधिकारी को सूचना दें। इस दौरान बीडीओ प्रभाकर चौबे, एडीओ पारस प्रसाद, सुरेश पटेल, रवींद्र सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed