फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Polling parties left for 3,005 booths

3,005 बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Wed, 02 Mar 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Polling parties left for 3,005 booths
ईवीएम और वीवीपैड लेकर अपने लिए आरक्षित वाहन की ओर रवाना होते मतदान कार्मिक।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
3,005 बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

चुनाव शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए 80 कंपनी पीएसी लगाई गई
6,123 पुलिसकर्मी और 4,617 होमगार्ड भी मतदान केंद्रों पर रखेंगे नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए मतदान कार्मिक शाम तक निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। जनपद के सात विधानसभा क्षेत्रों में 1473 मतदान केंद्रों में 3,005 बूथ बनाए गए हैं। 26,34,204 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 12020 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। दस फीसदी मतदान कार्मिक रिजर्व ड्यूटी में रखे गए हैं। सभी केंद्रों पर मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए 80 कंपनी पीएसी, 5,123 पुलिसकर्मी और 4,617 होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है।
सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराने के लिए बुधवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होने लगीं थीं। जनपद मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क से फाजिलनगर एवं तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान कार्मिक ईवीएम और वीवीपैड के साथ रवाना किए गए। जिला स्टेडियम से हाटा, पडरौना एवं कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र और पुलिस लाइंस से खड्डा एवं रामकोला विधानसभा क्षेत्र के मतदान कार्मिकों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

खड्डा विधानसभा क्षेत्र में 401, पडरौना में 418, तमकुहीराज में 445, फाजिलनगर में 465, कुशीनगर में 433, हाटा में 441 और रामकोला (सुरक्षित) में 402 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस तरह कुल 12020 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी मतदान में लगाई गई है। इन्हें सुबह सात बजे ही रवानगी स्थल पर बुला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई महिलाएं बच्चों को साथ पहुंचीं
विधानसभा चुनाव में महिला कार्मिकों की ड्यूटी भी काफी संख्या में लगाई गई है। उनमें बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं, जो नन्हे-मुन्ने बच्चों को लेकर पहुंची थीं। वह एक तरफ ईवीएम और वीवीपैड संभाल रही थीं, तो दूसरी तरफ बच्चों को।
206 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए
जनपद के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। जनपद में 206 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। खड्डा क्षेत्र में 31, पडरौना में 33, तमकुहीराज में 30, फाजिलनगर में 26, कुशीनगर में 28, हाटा में 27 और रामकोला (सुरक्षित) में 27 की तैनाती हुई है।
17 जोन में बांटे गए हैं विधानसभा क्षेत्र
जिला प्रशासन ने जनपद के सातों विधानसभा क्षेत्रों को 17 जोन में बांटा है। खड्डा, तमकुहीराज और कुशीनगर में तीन-तीन और शेष चार विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
एडीएम कार्मिकों की रवानगी की लेते रहे जानकारी
एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवीदयाल वर्मा बुधवार को निर्वाचन कार्यालय में पूरे दिन मतदान कार्मिकों की रवानगी की जानकारी लेते रहे। उन्होंने बताया कि दोपहर ढाई बजे तक 70 फीसदी कार्मिक अपने ड्यूटी स्थल के लिए रवाना हो गए। रवानगी का स्टेट भी गूगल के माध्यम से अपडेट हो रहा है। उन्होंने बताया कि सभी कार्मिकों को मतदान संबंधी निर्देश दिए गए हैं।
26,34,204 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
इस बार विधानसभा चुनाव में जनपद के सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। 26,34,204 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 13,87,968 और महिला मतदाताओं की 12,46,027 है। 18-19 वर्ष की आयु के 37,843 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

शत-प्रतिशत मतदान जरूरी : डीएम
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत भी बढ़ाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। क्योंकि लोकतंत्र की मजबूती में शत-प्रतिशत मतदान जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed