फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Politics heated up due to controversial posts on social media, BJP-SP blame each other

Kushinagar News: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट से गरमाई सियासत, भाजपा-सपा का एक दूसरे पर आरोप

Thu, 16 May 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Politics heated up due to controversial posts on social media, BJP-SP blame each other
पडरौना। सोशल मीडिया पर किए गए एक विवादित पोस्ट से जिले की सियासत गरमा गई है। जाति विशेष को लेकर सोशल मीडिया के फेसबुक पर पोस्ट और कमेंट्स से नाराज कुशवाहा समाज के लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर फेसबुक आईडी की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आईटी सेल बीजेपी कुशीनगर नाम की आईडी से की गई पोस्ट के बाद भाजपा और सपा कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस आईडी को फर्जी करार देते हुए सपा पर आरोप लगाया है। जबकि इसका पलटवार करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने आईडी की जांच कराते हुए दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के फेसबुक पर तीन दिन से आईटी सेल बीजेपी कुशीनगर नाम की एक आईडी से लगातार पोस्ट की जा रही थी। एक दिन पहले इस आईडी से जाति विशेष को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई। इसके बाद जिले की सियासत गरमा गई। इस मामले में कुशवाहा समाज की ओर से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीजेपी आईटी सेल के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पर जाति विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। इससे समाज के लोग आहत हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कार्रवाई में जुटी है। वहीं, अब इस मामले को लेकर भाजपा और सपा दोनों आमने-सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया से पोस्ट को डिलीट किए जाने के बाद अब उसका स्क्रीन शॉट तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

0
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले : सपा की साजिश, भाजपा की नहीं है आईडी
भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता अनुशासित होते हैं। वह ऐसी टिप्पणी किसी भी कीमत पर नहीं करते। जिस आईडी से जाति विशेष के खिलाफ पोस्ट की गई है, वह आईडी भाजपा की नहीं है। जाति के नाम पर खेल खेलने वाली सपा साजिश के तहत इस लोकसभा चुनाव में माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा। -दुर्गेश राय, जिलाध्यक्ष-भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
सपा जिलाध्यक्ष ने किया पलटवार
चुनावों में फर्जी आईडी का सहारा भाजपा लेती है। सपा सोशल मीडिया से नहीं बल्कि, जमीनी स्तर पर चुनाव लड़ती है। किसी भी जाति विशेष पर टिप्पणी करना गलत बात है। अगर भाजपा जिलाध्यक्ष सपा पर साजिश या फर्जी आईडी बनाने का आरोप लगा रहे हैं तो वह अपनी ही सरकार में आईडी की जांच क्यों नहीं करा लेते। जांच में पता चल जाएगा कि सच क्या है और झूठ क्या है। -मो.शुकरुल्लाह अंसारी, जिलाध्यक्ष-सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed