फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Policemen deployed at every nook and corner regarding Friday Namaz

Kushinagar News: जुमे की नमाज को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिसकर्मी

Sat, 07 Dec 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 07 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Policemen deployed at every nook and corner regarding Friday Namaz
पडरौना। जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। एएसपी रितेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील एवं व्यस्ततम स्थानों बस स्टैंडों व महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। मस्जिदों के बाहर भारी संख्या पुलिस और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने छह दिसंबर और जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। आम लोगों और धर्मगुरुओं से वार्ता कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया। जिले के सभी थानाध्यक्ष और सीओ को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने के अलावा बीट दरोगा और सिपाहियों को भी निर्देश दिए गए थे। शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज संपन्न कराई गई। धर्म स्थलों के आस-पास ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को चेक करते हुए पुलिस की दृश्यता बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। एसपी जिले की गतिविधियों के बारे में वायरलेस के माध्यम से जानकारी लेते रहे। देर शाम तक चौक-चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed