फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police will verify the sureties of Zilla Panchayat member Amresh

Kushinagar News: जिपं सदस्य अमरेश के जमानतदारों का सत्यापन कराएगी पुलिस

Sun, 08 Feb 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police will verify the sureties of Zilla Panchayat member Amresh
पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूं गांव निवासी सपा नेता जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव के जेल जाने के बाद इसके गुर्गे भूमिगत हो गए हैं, पांच माह से फरार चल रहा गैंगस्टर भी अमरेश के संपर्क रहा, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा। जिला पंचायत सदस्य के जमानत लेने वालों पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन

पूर्व में दर्ज प्राथमिकी में जो लोग जमानत लिए हैं, उनका भी पुलिस सत्यापन कराएगी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अधिकतर पशु तस्कर इन दिनों घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस इनके बारे में पता लगाने में दिन रात एक कर दी है। जिले में फैले पशु तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई तेज कर दी है। अमरेश यादव पर पूर्व में 32 प्राथमिकी दर्ज हैं, इसमें 30 से अधिक लोगों ने जामनत लिया है।
विज्ञापन

यह जमानतदार कौन हैं, कहा के रहने वाले हैं और इनकी गतिविधि क्या है। इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। इसमें जमानत लेने वाले अधिकांश छहूं गांव के रहने वाले लोग ही शामिल हैं। इसके अलावा इन दिनों जमानत लेने वाले भी पुलिस की नजर पर हैं। सूत्रों की माने तो अमरेश का नेटवर्क गोपालगंज जिले में भी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल काल डिटेल से इसकी जानकारी पुलिस को मिली है। तुर्कपट्टी थाने का गैंगस्टर संतोष की तलाश करीब चार माह से पुलिस कर रही है, लेकिन उसका पता नहीं लगा पा रही है। पुलिस का दावा है कि फरार गैंगस्टर अमरेश के संपर्क में है।



बाहरी तस्करों के लिए भी सेफ जोन रहा है तुर्कपट्टी का इलाका
गुरवलिया बाजार। अमरेश की गिरफ्तारी के बाद तस्करी के पुराने कारनामों को लेकर भले ही तुर्कपट्टी क्षेत्र चर्चा में हैं लेकिन इसके अलावा भी यह क्षेत्र बदनाम रहा है। लगातार पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के कुख्यात तस्कर भी इस थाना क्षेत्र में सक्रिय मिले दिखे।पडरौना के कुख्यात बसहिया बनवीरपुर गांव की ही तरह पशु की तस्करी और कुख्यात तस्करों के मामले में जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का छहूं, रुदवलिया,बसडीला आदि गांव कुख्यात है जहां अकेले एक गांव में सात लोगों पर तस्करी के सत्तर से अधिक केस दर्ज हैं तो आसपास के तस्करों का भी गैंग है जो पूर्व में गोरखपुर में पत्थरबाजी और आसपास के जनपदों में पशुओं की खेप को इधर उधर करते पकड़ा जा चुका है, लेकिन यह तो रहा स्थानीय तस्करों का नाम, इसके अलावा भी इस क्षेत्र में पश्चिमी यूपी के कुख्यात तस्कर हाजी माजिद भी गिरफ्तार हो चुका है।कई अन्य नाम रहे हैं।इसके अलावा इस क्षेत्र के कुछ सुनसान इलाके भी बाहरी तस्करों को खूब भाते रहे हैं जहां वह पूर्व में योजना बनाते रहे हैं और फिर बिहार तक तस्करी होती रही लेकिन इधर पुलिस की सक्रियता से कुछ हद तक इस क्षेत्र में कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed