{"_id":"66ca5f00d8978b76c00372f4","slug":"police-will-deal-strictly-with-those-spreading-anarchy-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-122088-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
Sun, 25 Aug 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना परिसर में शनिवार को चेहल्लुम एवं जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने कहा कि त्योहारों में कोई नई परंपरा लागू नहीं होगी। निर्धारित समय व तिथि पर ही त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने त्योहारों के मौके पर शांति व्यवस्था बनाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें। त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ शांति पूर्ण ढंग से मनाएं। खुशी के मौके पर अराजकता फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रियांशु राय, एसआई सुदामा यादव, कांस्टेबल अनिल यादव, अलीफ अली, इद्रीस अली, आजाद अली, समसुद्दीन अली, सकुरूल्लाह सिद्दीकी, ताजू अली, रामसेवक, आशुतोष, प्रदीप कुमार, सूरज शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।