फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police stopped people coming to police station

थाने का घेराव करने आ रहे लोगों को पुलिस ने रोका

Sun, 08 Sep 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
police stopped people coming to police station
हाटा पहुंची एएसपी के साथ कई थाने की फोर्स। - फोटो : KUSHINAGAR
थाने का घेराव करने आ रहे लोगों को पुलिस ने रोका
विज्ञापन

व्यापारी के साथ हुई घटना से नाराज थे गांव के लोग
विधायक, एएसपी, एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। देवरार पिपरा में व्यापारी को गोली मारकर लूटे जाने से नाराज लोग रविवार की शाम हाटा कोतवाली का घेराव करने के लिए चल दिए। उनके उग्र तेवर की सूचना मिलते ही पुलिस ने पैकौली गांव के सामने ही उन्हें रोक लिया। तब तक विधायक, एएसपी, एसडीएम और सीओ भी पहुंच गए। अफसरों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को समझाया और उन्हें शांत कर वापस भेजा।
देवरार पिपरा गांव के रहने वाले अजय मद्धेशिया की शनिवार की रात को गोली मारकर बदमाशों ने रुपये लूट लिए थे। घायल व्यापारी की देर रात इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिजन समेत गांव के लोग उग्र हो गए। वे ट्रैक्टर ट्राली से हाटा कोतवाली का घेराव करने के लिए गांव से निकल पड़े। ये लोग अभी पैकौली गांव के पास पहुंचे ही थे कि पुलिस को इसकी भनक लग गई। हाटा कोतवाल कमलेश सिंह के साथ पुलिस के जवान पैकौली के पास पहुंच गए और गांव के लोगों को रोक कर समझाने लगे, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। बाद में विधायक पवन केडिया, एएसपी गौरव वंशवाल, एसडीएम प्रमोद कुमार तिपाठी, सीओ रामप्रसाद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों की मांग थी कि हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की जाए तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाए। करीब तीन घंटे तक मान मनौवल के बाद लोग किसी तरह शांत हुए। कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed