फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police stationed everywhere

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

Fri, 11 Mar 2022 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police stationed everywhere
मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था देखते जिलाधिकारी एस.राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल। - फोटो : KUSHINAGAR
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
विज्ञापन

मतगणना स्थल की तरफ आने वाले रास्तों पर रही पुलिस और एसएसबी की कड़ी निगरानी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में जिले के सभी सातों विधानसभा सीटों पर मतों की गिनती हुई। मतगणना शुरू होने के पहले ही मतगणना स्थल की तरफ से जाने वाले सभी रास्तों पर स्थानीय पुलिस और एसएसबी के जवान तैनात रहे। पुलिसकर्मी बिना अधिकृत पास के किसी को आगे बढ़ने नहीं दे रहे थे।
उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने मतगणना स्थल पर जलकल मोड़, बेलवा चुंकी और बाईपास समेत तीन तरफ से जाने का रास्ता है। इन तीनों मार्गों को मतगणना शुरू होने के पहले पूरी तरहसील कर दिया गया था। नगर के बेलवा चुुंगी की तरफ से उदित नारायण डीग्री कॉलेज आने वाले बाईपास रोड की तरफ से उदित नारायण इंटर कॉलेज की तरफ से आने वाले सड़क को सील कर आम लोगों के आवागमन को रोक दिया था। कोतवाली के पास स्थित जलकल मोड़ से कॉलेज रोड की तरफ से जाने वाली सड़क से केवल अधिकारी, मीडिया कर्मी, मतगणना कर्मी, उम्मीदवार और मतगणना एजेंट को आवागमन की छूट थी।
विज्ञापन

इसके लिए सभी के लिए अलग-अलग पास जारी किया गया था। मतगणना कर्मी, अधिकारी और मीडिया के प्रवेश के लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज गेट की तरफ से प्रवेश मिल रहा था। यहां मतगणना स्थल पर प्रवेश लेने वाले सभी लोगों के प्रवेश पास को विभाग की तरफ से उपलब्ध कराई गई सूची से मिलान किया जा रहा था। सूची में नाम मिलने पर ही पुलिस कर्मी मतगणना स्थल पर जाने की छूट दे रहे थे। इसीतरह उदित नारायण डीग्री कॉलेज के मुख्य गेट से उम्मीदवार और उनके मतगणना एजेंट को प्रवेश दिया जा रहा था। इस दौरान प्रवेश करने वाले सभी लोगों के प्रवेश पास आदि की गहन जांच की जा रही थी। जांच से पूरी तरह संतुष्ट होने पर ही पुलिस कर्मी लोगों को मतगणना स्थल पर प्रवेश दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed