फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police sent four accused of crushing a youth with a tractor to jail

Kushinagar News: युवक को ट्रैक्टर से कुचलने के चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 21 Jun 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police sent four accused of crushing a youth with a tractor to jail
पडरौना। चौराखास थाना क्षेत्र के कनौरा गांव में विवादित खेत पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच एक सप्ताह पूर्व ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

इसको लेकर गांव में बवाल हुआ और चौराखास पुलिस की कार्यशैली पर गांव वालों ने सवाल खड़ा किया था। पुलिस ने मामले में एक युवक समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इसके पहले पुलिस चार लोगोें को जेल भेज चुकी है। कनौरा गांव निवासी रवि यादव और अजय यादव के बीच जमीन को लेकर करीब दो साल से विवाद चल रहा था। रवि यादव की दादी से अजय यादव ने ढाई कट्ठे जमीन बैनामा करा लिया था। रवि यादव पक्ष के लोग जमीन पर कब्जा था। एक सप्ताह पूर्व अजय यादव पक्ष के लोग खेत की जुताई करने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। इस दौरान रवि अपने भाइयों के साथ पहुंंचकर उन्हें रोकने लगा। इस दौरान आरोपियों ने ट्रैक्टर से कुचलकर रवि को मौत के घाट उतार दिया। इसको लेकर गांव में बवाल हुआ था और पुलिस से भी नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में नौ नामजद और अज्ञात लोगों पर गैर इरादतन हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने अजय समेत चार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था। शुक्रवार को अजय के बेटे प्रियांशु यादव और इसके घर की तीन महिलाओं को कोर्ट में पेश किया जो केस में वांछित थी। थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने बताया के चार आरोपियों को जेल भेजा गया है। बाकी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed