फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police raid in sondia bujurg village in akhilanand rao case

अखिलानंद राव प्रकरण में देवरिया पुलिस ने सोंदिया बुजुर्ग में मारा छापा

Mon, 03 Aug 2020 06:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
police raid in sondia bujurg village in akhilanand rao case
अखिलानंद राव प्रकरण में देवरिया पुलिस ने सोंदिया बुजुर्ग में मारा छापा
विज्ञापन

पडरौना। देवरिया के एसपी को झांसा देने के आरोपी अखिलानंद राव उर्फ राजा राव की गिरफ्तारी में जुटी देवरिया पुलिस ने रविवार की देर रात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोंदिया बुजुर्ग में छापा मारा। यहां से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए साथ ले गई। उसने अखिलानंद राव के बारे में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं।

देवरिया पुलिस के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक मामले में अखिलानंद ने एसपी को फोन कर खुद को एके सिंह उर्फ अजय सिंह बताया और अपने को गोरखनाथ मंदिर का प्रभावशाली व्यक्ति व मुख्यमंत्री का करीबी बताते हुए एसपी को प्रभाव में लेने का प्रयास किया। बाद में फोन कॉल का आडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने पड़ताल की तो फोन करने वाला व्यक्ति कसया थाना क्षेत्र का अखिलानंद राव निकला। कुछ दिन पूर्व जौनपुर जिले का भी एक ऑडियो टेप सामने आया था, जिसमें उसने वहां के एसपी को केंद्रीय गृह मंत्री का करीबी बताकर फोन किया था। इससे पहले कुशीनगर में भी कई पुलिस कर्मियों के साथ इसका ऑडियो टेप वायरल हो चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए देवरयिा पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार, अखिलानंद के मोबाइल का सीडीआर निकाला गया तो पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया गांव निवासी एक व्यक्ति व तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोंदिया बुजुर्ग निवासी एक सफाईकर्मी से निकटता की जानकारी हुई। इसी आधार पर देवरिया कोतवाल टीजे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार की रात में छापा मारा। बताया जाता है कि सोंदिया बुजुर्ग के व्यक्ति ने अखिलानंद राव के विषय में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed