{"_id":"6aee34ee5cf6a75cf008710a","slug":"police-personnel-found-using-mobile-phones-while-on-duty-will-face-strict-action-the-circle-officer-co-will-conduct-cross-checks-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-171850-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ड्यूटी में मोबाइल चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, सीओ करेंगे क्रॉस चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ड्यूटी में मोबाइल चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, सीओ करेंगे क्रॉस चेकिंग
विज्ञापन
बिहार की सीमा से जुड़े मार्गों पर 95 बैरियरों पर 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, एसपी ने थानेदारों को चेताया
मोबाइल चलाते मिले तो होगी कार्रवाई, सीओ को सौंपी गई क्रॉस चेकिंग की जिम्मेदारी,लगाए जाएंगे सीसी टीवी कैमरे
कुशीनगर। बिहार की सीमा से जुड़ने वाले मार्गों पर पशु तस्करी रोकने के लिए लगाए गए बैरियरों पर कुछ पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन में व्यस्त रहने की शिकायतें सामने आई हैं। इस बीच तस्करों के वाहन निकल जाने के मामले भी सामने आए हैं। एसपी केशव कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को चेतावनी दी है और सीओ को बैरियरों की क्रॉस चेकिंग करने का निर्देश दिए हैं।
जिले में बिहार को जोड़ने वाले मार्गों पर करीब 95 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इन पर 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इनका मुख्य उद्देश्य पशु तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन में व्यस्त रहने की शिकायतें मिली हैं। इससे निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।
पशु तस्करों की सक्रियता को देखते हुए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन चलाते मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित थानाध्यक्ष की होगी।
विज्ञापन
एसपी ने क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को भी बैरियरों की क्रॉस चेकिंग करने का निर्देश दिया है। सीओ अलग-अलग समय पर अचानक पहुंचकर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी और वाहनों की जांच व्यवस्था परखेंगे। बैरियरों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि निगरानी में ढिलाई से तस्करों को फायदा मिल सकता है। ऐसे में बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने के साथ पशु तस्करी रोकने के प्रयास तेज किए जा रहे हैंं।
वर्जन
बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अगर मोबाइल पर व्यस्त दिखे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसकी जवाबदेही थानाध्यक्ष की होगी। सभी थानाध्यक्ष को चेतावनी दी गई है। इसकी निगरानी करने के लिए सीओ को निर्देश दिया गया है।
-केशव कुमार, एसपी कुशीनगर