फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police opened history sheets of eight smugglers

Kushinagar News: आठ तस्करों की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

Fri, 28 Feb 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police opened history sheets of eight smugglers
पडरौना। कुशीनगर जिले के रास्ते बिहार में गोवंश की तस्करी करने वाले पशु तस्करों का नेटवर्क पूर्वांचल के अलावा बिहार तक फैला है। इसे तोड़ने के लिए पुलिस मुठभेड़ में जहां तस्करों के पैर में गोली लग रही है। वहीं इन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रभावी कार्रवाई अभियान चलाकर कर रही है। बावजूद इसके पशु तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर गोवंश को बिहार से बंगाल तक पहुंचा रहे हैं। जिले के आठ पशु तस्करों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। इन तस्करों पर विभिन्न थानों में पशु तस्करी का केस दर्ज है।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पशु तस्करों और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जेल से रिहा हुए पशु तस्करों, शराब तस्करों को सूचीबद्ध कर कार्रवाई कर रही है। सीओ और थानाध्यक्षों को पुराने तस्करों का रिकाॅर्ड खंगालने और इनकी गतिविधियों को ट्रेस कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। आलमगीर कुरैशी गांव बसहिया कोतवाली पडरौना, खुर्शीद उर्फ खुर्शेद गांव जंगल बनवीरपुर कोतवाली पडरौना, विनोद श्रीवास्तव गांव सेमरा हर्दो थाना कुबेरस्थान, मो. साहेब अंसारी गांव कुचिया मठिया टोला पिपरा थाना पटहेरवा, मुन्ना खान गांव सलेमगढ़ पटानी टोला थाना तरयासुजान, लड्डन उर्फ लड्डू गांव भुलिया अगरावा थाना तरयासुजान, इस्लाम वार्ड नंबर चार गांधीनगर गुदरी मोहल्ला थाना तमकुहीराज, अब्दुल हसन गांव टेकुआटार टोला हरीहरपट्टी थाना रामकोला की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed