फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police investigating the escape routes of the miscreants

Kushinagar News: बदमाशों के भागने के रास्तों की पड़ताल कर रही पुलिस

Thu, 29 Dec 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police investigating the escape routes of the miscreants
बदमाशों के भागने के रास्तों की पड़ताल कर रही पुलिस
विज्ञापन

- मंगलवार को रामकोला थाना क्षेत्र में मां-बेटे संग हुई थी वारदात
- सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, पुुलिस की जांच में आई तेजी
रामकोला। क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से रुपये निकालकर लौट रहे मां-बेटे संग हुई वारदात में सीसीटीवी फुटेज पुलिस की मददगार बनेगा। बैंक से लेकर बदमाशों के भागने के रास्ते की फुटेज निकालकर पुलिस उन तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। माना जा रहा है कि पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी जल्द ही हो जाएगी। एसएचओ रामकोला ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।

मंगलवार को रामकोला क्षेत्र के माधोपुर गौजही निवासी राहुल शर्मा अपनी मां रविता देवी संग पीएनबी पर गए थे। वहां उनकी मां एक लाख रुपये निकालकर पर्स में रख ली। घर लौटते समय रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश उनका पर्स छीनकर भाग गए। इस मामले में एसपी धवल जायसवाल ने पुलिस की टीम बनाकर छानबीन का निर्देश दिया है। बैंक से सीसीटीवी फुुटेज निकालकर पुलिस बदमाशों के भागने के रास्तों की छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी फुुटेज से बदमाशों की पहचान हो गई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अन्य थानों में भी भेज दिया है, ताकि बदमाशों पर आसानी से शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed