{"_id":"627956304c063156534a47f7","slug":"police-indecency-audio-goes-viral-kushinagar-news-gkp436288411","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की अभद्रता का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की अभद्रता का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की अभद्रता का ऑडियो वायरल
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। पुलिसकर्मियों की तरफ से एक महिला सहित उसकी पुत्री को भद्दी गालियां देने का एक ऑडियो वायरल हुआ है। महिला ने एसओ सहित एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र की की इस महिला ने बताया कि शुक्रवार रात को किसी विवाद की सूचना पहले 112 नंबर पर पुलिस को दी। फोन नहीं लगा तो रात 11 बजे थाने में पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद रात में ही दो पुलिसकर्मी विवाद को सुलझाने के बजाए फोन पर उसे और पुत्री को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। इससे नाराज महिला पुलिसकर्मियों से उलझ गई और जवाब सवाल करने लगी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने एसओ से मिलकर इसकी शिकायत करने के बाद एसपी कार्यालय में भी शिकायत की है। नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद