{"_id":"68bc881a941c0d41960506c8","slug":"police-found-the-two-missing-children-in-three-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-144851-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लापता दाे बच्चों को पुलिस ने तीन घंटे में ढूंढ़ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लापता दाे बच्चों को पुलिस ने तीन घंटे में ढूंढ़ निकाला
Sun, 07 Sep 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। चौराखास पुलिस ने तीन घंटे में लापता दो बच्चों को बरामद कर लिया। इसके बाद उनके माता-पिता को सौंप दिया। थानाध्यक्ष अजय पटेल ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि इन्द्रजीत सिंह निवासी ग्राम मसौढ़ी थाना धनुरुआ, पटना बिहार से पत्नी व अपने दो बच्चों के साथ बेलवा आलमदास थाना चौरा खास किसी निजी काम से आए थे। वहीं से दोनों लड़के अभिजीत उम्र आठ वर्ष तथा आदित्य छह वर्ष खेलते हुए अपने माता-पिता से दूर किसी गांव पहुंच गए। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद जब बच्चे नहीं मिले तो चौराखास पुलिस को लिखित सूचना दी गई। संवाद
विज्ञापन