फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police found boy

पिता की पिटाई के डर से भागा बालक मिला

Sat, 11 Dec 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
police found boy
पिता की पिटाई के डर से भागा बालक मिला
विज्ञापन

- पिता ने दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
नेबुआ रायगंज/पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया निवासी स्वर्ण व्यवसायी का लापता 12 वर्षीय पुत्र शनिवार को मिल गया। तीसरे दिन पहले घर से निकले इस बालक को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। बालक ने बताया कि पिता पिटाई न कर दें इस डर से भागकर बड़े भाई के पास लुधियाना चला गया था।

नौरंगिया चौराहा निवासी स्वर्ण व्यवसायी हरिओम वर्मा ने 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक वर्मा के स्कूल से घर वापस नहीं आने पर बीते आठ दिसंबर को उसके लापता होने व अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर बालक की खोजबीन में जुटी हुई थी। इसी दौरान शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि अभिषेक कसया में है। उसके बाद पुलिस ने थाने के एसएसआई रामनरायण दूबे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर बालक को लेकर थाने आए। इस संबंध में एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि बालक को खोज लिया गया है। वह अपने पिता की पिटाई के डर से घर से भाग कर भाई के पास लुधियाना (पंजाब) चला गया था। वह अपने भाई के साथ वापस घर आ रहा था। कसया में मिला है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed