फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police engaged in border dispute for three hours after found dead body of girl

Kushinagar News: घाघी नदी में मिला युवती का शव, तीन घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Mon, 19 Jun 2023 05:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Jun 2023 05:27 PM IST
सार

कसया के एसएचओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। मौके पर क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह, एसएचओ तुर्कपट्टी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
Police engaged in border dispute for three hours after found dead body of girl
नदी से शव को बाहर निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया पुलिस चौकी के निकट सोमवार को सुबह घाघी नदी में एक युवती का शव मिला। पुलिस शव को बाहर निकालने की बजाय करीब तीन घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। वहां काफी देर तक भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन


कसया और तुर्कपट्टी थाने की पुलिस एक-दूसरे का थाना क्षेत्र बताकर टाल मटोल करती रही। उसके बाद कसया पुलिस ने माना कि वह शव कसया थाना की सीमा में था। युवती की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका है। शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन


युवती सलवार सूट पहनी थी तथा उसका गला दुपट्टे से कसा हुआ था। देखने से ऐसा मालूम हो रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है और नदी में लाकर फेंका गया है। शव मुंह के बल था। युवती का सिर बालू में तो पैर पानी में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गीता प्रेस नहीं लेगा गांधी शांति पुरस्कार की धनराशि, बोले- सम्मान स्वीकार, दान नहीं


 

शव की शिनाख्त नहीं हो सकी

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि युवती की हत्या कहीं अंयत्र करके यहां लाकर पुल के ऊपर से फेंका गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पहचनाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोग तरह-तरह की आशंका व्यक्त कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: दो दिन पहले पंजाब से कमाकर आया था घर: खून से लथपथ सड़क के किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

कसया के एसएचओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। मौके पर क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह, एसएचओ तुर्कपट्टी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं एसओ तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह ने कहा कि सीमा विवाद की कोई बात नहीं थी। सूचना पर पुलिस गई थी। शव को कसया पुलिस कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed