फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police caught truck loaded with animals

पशुओं से लदा ट्रक पुलिस ने पकड़ा

Mon, 11 Nov 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police caught truck loaded with animals
सलेमगढ़ (कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र में एनएच-28 पर सलेमगढ़ स्थित टोल प्लाजा के पास पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक को पकड़ा। इसमें 16 पशु थे। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। ट्रक फतेहपुर से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को तरयासुजान थाने की पुलिस ने टोल प्लाजा के पास एक ट्रक पर संदेह होने पर रोककर तलाशी ली तो उसमें गोवंशीय पशु लदे थे। तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले, लेकिन चालक पकड़ लिया गया। ट्रक को पुलिस बहादुरपुर चौकी पर लेकर चली गई। पशुओं को नीचे उतारा गया तो उसमें 16 पशु थे। चालक का नाम सुभाष है। वह बरमाधीर थाना हरपुर जनपद गोरखपुर का निवासी है। उसने बताया कि पशुओं को पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि इस मामले में पशु क्रूरता एवं गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed