{"_id":"65b577fbe5f0087161018f15","slug":"police-caught-three-thieves-of-deoria-with-bike-and-pistol-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-111556-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक और तमंचे के साथ देवरिया के तीन टप्पेबाजों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक और तमंचे के साथ देवरिया के तीन टप्पेबाजों को पुलिस ने दबोचा
Sun, 28 Jan 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कागज की गड्डी की आड़ में ठगी करने वाले तीन टप्पेबाजों को पुलिस और साइबर सेल की टीम ने शुक्रवार को दबोच लिया। एक आरोपी पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तीनों देवरिया के रुद्रपुर नगर के रहने वाले हैं। इनका गिरोह कुशीनगर के अलावा देवरिया, गोरखपुर और बिहार में भी सक्रिय है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली बाजार की यशोदा पत्नी बलराम प्रजापति ने बड़ौदा यूपी बैंक के अपने खाते से 17 जनवरी को 25 हजार रुपये निकाला था। एक टप्पेबाज ने यशोदा देवी को झोला दिया, जिसमें 1.50 लाख हजार रुपये होने की बात कही और महिला के 25 हजार रुपये ले लिया। कुछ देर बाद महिला ने चेक किया तो झोले में रखी गड्डी में ऊपर और नीचे नोट और बीच में कागज का टुकड़ा था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर दर्ज किया।
पुलिस ने इंदरपुर नहर पुलिया के पास से तीन ठगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बैंक के सीसी टीवी फुटेज से मिलान किया तो वे महिला से रकम ठगने वाले आरोपी निकले। पुलिस ने इनकी पहचान देवरिया जिले के कोतवाली रुद्रपुर कस्बा रुद्रपुर के वार्ड नंबर दो मल्लाह टोला निवासी अमित साहनी, इसी वार्ड के शिव साहनी और तीसरा आरोपी श्रीनिवास चौरसिया रुद्रपुर कस्बे के वार्ड नंबर तीन बरई टोला के रूप में की। इनके पास से 21 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन, दो तमंचे, कारतूस, एक बिना नंबर की बाइक और डिक्की तोड़ने वाले सात औजार मिले। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि अमित साहनी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। काफी दिनों से देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर में यह टप्पेबाज सक्रिय थे।
विज्ञापन
-
टप्पेबाजों पर यहा दर्ज है केस
-25 हजार के इनामी आरोपी साहनी पर कप्तानगंज थाना, गोरखपुर के कैंट थाना, देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली में तीन केस दर्ज हैं। श्रीनिवास चौरसिया पर रुद्रपुर और कप्तानगंज थाने में केस दर्ज हैं। इसके अलावा बिहार के बगहा में भी गिरोह से जुड़े लोग टप्पेबाजी करते हैं।
--
बैंक को ही बनाते हैं टारगेट
-टप्पेबाज अपने कस्बे को छोड़कर और छोटे-मोटे चौक चौराहे को ही टारगेट बनाते हैं। इनका केंद्र बिंदु बैंक होता है। बैंक में अपनी निगाह गड़ा कर घंटों मंडराते हैं। बुजुर्ग और महिला को देखते ही उनके सहयोग के लिए हाथ बढ़ा देते हैं। उनको अपनी बातों में फंसाकर उनके जमा और निकासी वाउचर को भरने के दौरान बैंक अकाउंट नंबर और घर का पूरा पता जान लेते हैं। इसकी जानकारी अपने दूसरे साथी को देते हैं। जैसे ही बैंक से रुपये लेकर बैंक के बाहर लोग निकलते हैं तो दूसरा साथी आता है और लोकल का परिचय या रिश्ता बताकर गमछे या झोले में रखे कागज की गड्डी को अधिक रुपये होने का लालच देते हैं। इतना रुपये देने के सवाल पर बताते हैं कि एक व्यापारी के यहां काम करता हूं। वहीं से चुराकर लाया हूं। यह रख लीजिए और अपने रुपये दे दीजिए। बाकी हिसाब मिलने के बाद होगा। लालच में आकर लोग अपनी रकम दे देते हैं। इतना ही नहीं, अगर उनकी और गहराई में जाएं तो पता चलेगा कि ये साइबर चोरों को भी बैंक अकाउंट देकर मदद करते हैं। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि गिरफ्तार टप्पेबाजों से जुड़े लोगों की जानकारी की जा रही है। बिहार में भी इनका नेटवर्क सक्रिय है। कुछ जानकारियां मिली हैं। उस आधार पर पुलिस कार्य कर रही है।