{"_id":"675f21549dd073b603040727","slug":"police-caught-62-people-drinking-alcohol-in-public-places-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-128326-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते 62 को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते 62 को पकड़ा
Mon, 16 Dec 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। अगर आप शराब या बीयर के शौकीन हैं तो संभल जाइए। अब यदि आपने सार्वजनिक स्थान पर शराब पी तो पुलिस आपके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद एस के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम क्षेत्र में अभियान चलाकर 62 शराब के शौकीनों को पकड़ लिया। हालांकि, देर रात पुलिस ने 290 के तहत कार्रवाई करने के बाद सभी को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
शौकीन लोग शराब खरीदने के बाद ठेके से चंद कदम की दूरी पर सार्वजनिक स्थल पर ही शराब पीना शुरू कर देते हैं। ऐसा कोई एक स्थान पर नहीं, बल्कि अधिकांश ठेकों के आसपास होता है। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने का चलन भी इस बीच बढ़ा है। इसको लेकर अमर उजाला ने 15 दिसंबर के अंक में कार्रवाई न निगरानी, बीच शहर में सरेआम शराब का अवैध धंधा शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने रविवार को शराब ठेकों के आसपास अभियान चलाकर कार्रवाई की। कुछ दिन पहले भी पुलिस ने 100 के करीब शराब के शौकीनों को हिरासत में लिया था। रविवार को भी कोतवाली क्षेत्र से 62 शौकीनों को पुलिस ने पकड़ लिया।
इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए शौकीनों के खिलाफ 290 की कार्रवाई की गई है। कोतवाली क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले शौकीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।