{"_id":"630f9e48d7fb2919117aad94","slug":"police-beat-up-bjp-worker-protest-in-protest-kushinagar-news-gkp44893129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को पीटा, विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को पीटा, विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
भाजपा नेता की पिटाई के मामले में आरोपी दरोगा और सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर जात?
- फोटो : KUSHINAGAR
पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को पीटा, विरोध में प्रदर्शन
तुर्कपट्टी। भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई से नाराज नेताओं, कार्यकर्ताओं ने तुर्कपट्टी थाने पर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा की अगुवाई में तुर्कपट्टी एसओ और एसपी को ज्ञापन देकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विद्याधर ओझा और भाजपा नेता प्रमोद पांडेय की अगुवाई में तुर्कपट्टी थाने पहुंचे लोगों ने एसओ आशुतोष सिंह को ज्ञापन सौंपा। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंगलवार की शाम हल्का दरोगा आशुतोष जायसवाल, सिपाही सोनू, नंदकिशोर और अवधेश ने बसडीला पांडेय निवासी व भाजपा के बूथ अध्यक्ष गिरीश पांडेय को बेवजह पीटकर घायल कर दिया।
पुलिस की पिटाई से उनके नाक, कान और मुंह से खून आने लगा। वह बेहोश हो गए थे। होश में आने के बाद पुलिस ने उनको बगल के प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर फिर पीटा। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ अन्य कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल से मुलाकात कर उनको भी ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर तीन सितंबर को तुर्कपट्टी थाने में धरना दिया जाएगा।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश राय, महेंद्र उपाध्याय, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री शैलेंद्र कुमार तिवारी, दीपक कुमार गोंड़, पवन कुमार सिंह, नूर सलाम, लल्लन कुशवाहा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
सीओ सदर को मामले की जांच सौंपी गई है। दोष सिद्ध होने पर आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- धवल जायसवाल, एसपी