{"_id":"61f8226303eeb53211727da3","slug":"police-assured-security-by-marching-route-kushinagar-news-gkp4254737170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट मार्च कर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट मार्च कर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा
विज्ञापन
रूट मार्च करते एसएसबी जवान व पुलिसकर्मी।
- फोटो : KUSHINAGAR
रूट मार्च कर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा
कुबेरस्थान और तरयासुजान पुलिस ने थाना क्षेत्रों में किया मार्च
तमकुहीराज/कुबेरस्थान(कुशीनगर)। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को कुबेरस्थान और तरयासुजान पुलिस ने थाना क्षेत्रों में रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
कुबेरस्थान के एसओ डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में एसएसबी जवानों और पुलिसकर्मियों ने अंहारी बारी, नौका टोला, पिपरा जटामपुर, खुशीपट्टी, खंहवार, बकलोलही, भगड़ा पिपरासी, शुक्लपट्टी, प्रधानपट्टी, मिश्रपट्टी, पड़री आदि गांवों में रूट मार्च किया। एसओ ने कहा कि लोगों को निष्पक्ष और निडर होकर मतदान करना चाहिए। इस दौरान एसएसबी के एसआई अरविंद कुमार यादव, हीरा सिंह, एसआई कुबेरस्थान दीनानाथ यादव, हुसैन हैदर, प्रियांशु राय, कन्हैया लाल यादव, हेड कांस्टेबल हृदयानंद सिंह, मुन्ना कन्नौजिया, राम किशुन चौहान, कांस्टेबल सदानंद यादव, राजेश कुमार गुप्त, विवेक मौर्या आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तरयासुजान पुलिस ने अर्धसैनिक बल के जवानों ने तमकुहीराज चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल के नेतृत्व में कस्बे में रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।