फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police Arrest Distillery Factory Owner and His Son

Kushinagar News: डिस्टिलरी फैक्टरी के मालिक और उसके पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 26 May 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Police Arrest Distillery Factory Owner and His Son
कप्तानगंज। धोखाधड़ी के मामले में बंद पड़ी कप्तानगंज डिस्टिलरी फैक्टरी के डायरेक्टर योगेंद्र कुमार झुंझुनवाला और उसेके पुत्र आशीष झुंझुनवाला को न्यायालय ने जेल भेज दिया। दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि डिस्टिलरी फैक्टरी और उससे जुड़ी जमीन को राजस्थान की कंपनी कनोरिया इंजली को बेचने के लिए वर्ष 2022 में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया गया था। आरोप है कि समझौते की शर्तों के अनुरूप जमीन की बिक्री नहीं की गई। इसे लेकर चार माह पूर्व कप्तानगंज थाने में योगेंद्र कुमार झुंझुनवाला और उनके पुत्र आशीष झुंझुनवाला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

मामले में जिला न्यायालय के सीनियर डिवीजन कोर्ट से दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनोरिया इंजली के अध्यक्ष आरके सक्सेना ने बताया कि प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री को लेकर लगातार हीलाहवाली की जा रही थी और एग्रीमेंट की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसी के चलते कप्तानगंज थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि पिता पुत्र के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी था। इस आधार पर दोनों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed